विज्ञापन

महाराष्ट्र: टेस्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, खंभे से टकराकर 50 फीट दूर गिरा इंजन; हवा उछली कार-VIDEO

तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद दो से तीन बार पलटी. इसके बाद लोहे के सरियों वाले एक कंस्ट्रक्शन साइट के मलबे में जाकर धंस गई.

Road Accident Video: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के एक दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह हादसा तलोदा शहर में हुआ. वीडियो में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर हवा में उछलती हैं और फिर पलटकर जाती है. हादसे का वीडियो काफी खौफनाक है. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से तीन युवकों को काफी चोटें आई है. 

टेस्टिंग के वक्त हादसा

नंदुरबार जिले के तलोदा शहर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसा तब हुआ जब हाल ही में खरीदी गई एक पुरानी कार की टेस्टिंग ली जा रही थी, तभी अत्यधिक गति होने के कारण चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे जाकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि झटके के कारण कार का भारी-भरकम इंजन गाड़ी से उखड़कर दूर जा गिरा.

तीन बार पलटी कार

हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिजली के पोल से टकराने के बाद कार हवा में दो से तीन बार पलटी खाते हुए लोहे के सरियों वाले एक कंस्ट्रक्शन साइट के मलबे में जाकर धंस गई. यह हादसा काफी खौफनाक था. सीसीटीवी के अनुसार, यह हादसा शनिवार, 6 जून  2026 को हुआ.

तीन युवक घायल

गनीमत रही कि कार में सवार चारों युवकों की जान बच गई. हालांकि इनमें से तीन युवकों को काफी चोटें आई हैं और एक को मामूली चोटें आई हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा पूरा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में गहराएगा जल संकट: 7 जून की आधी रात से निजी वॉटर टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा क्रैकडाउन! विधान परिषद चुनाव से नाम वापस लेने वाले दो उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com