विज्ञापन

ईरान ने कहा- अब नहीं करेंगे हमला, इजरायल अब भी चुप; ट्रंप ने दोनों देशों से की थी अटैक रोकने की अपील

ईरानी मीडिया में कहा गया है कि ईरान ने अब इजरायल पर हमला करना रोक दिया है. ईरानी सेना ने कहा कि हमारा बदला पूरा हुआ, लेकिन अगर फिर भी इजरायल लेबनान पर हमले करता है तो हम सख्त कदम उठाएंगे.

ईरान ने कहा- अब नहीं करेंगे हमला, इजरायल अब भी चुप; ट्रंप ने दोनों देशों से की थी अटैक रोकने की अपील
ट्रंप के इस आह्वान के बाद ही ईरान ने कहा कि वह इजरायल पर हमले नहीं करेगा. 

ईरान ने इजरायल के खिलाफ अपने हमलों का सिलसिला खत्म करने का ऐलान किया है. ये हमले सीजफायर के लागू होने के 2 महीने बाद हो रहे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच इस तनाव को खत्म करने और हमला रोकने के लिए कहा था. ट्रंप ने कहा कि इजरायल और ईरान को तुरंत हमले बंद करनी चाहिए और ऐलान किया कि वे दोनों तुरंत सीजफायर चाहते हैं. 

फार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, ईरान की आर्म्ड फोर्स ने इजरायल के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन खत्म करने का ऐलान किया है, लेकिन चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनान पर हमले फिर से शुरू किए तो और कड़े हमले किए जाएंगे.

'हमने जवाब दे दिया है'

खतम ओल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के हवाले से कहा गया,  "लेबनान के लोगों के सपोर्ट में ईरान ने कल बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला करने के बाद इजरायल को जवाब दिया. इसलिए, आर्म्ड फोर्स के ऑपरेशन रोकने का ऐलान किया जाता है; लेकिन इस बात पर जोर दिया जाता है कि अगर दक्षिणी लेबनान समेत हमले और नापाक हरकतें जारी रहीं, तो और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों को हमला रोकने के लिए कहा जाता है. हालांकि इसके बावजूद इजरायल ने ईरान पर हमले किए. लेकिन ट्रंप के इस आह्वान के बाद ही ईरान ने कहा कि वह इजरायल पर हमले नहीं करेगा. 

लेबनान पर सीजफायर के बीच इजरायल ने 3.5 हजार हमले किए

ईरान ने इजरायल पर लेबनान पर हमले करने के लिए जवाबी हमले किए हैं. इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री का कहना है कि सीजफायर के दौरान इज़रायल ने लेबनान पर लगभग 3,500 बार बमबारी की है. लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि अप्रैल के बीच में अमेरिका के देश के लिए सीजफायर की घोषणा के बाद से इजरायल ने लेबनान पर लगभग 3,500 एयरस्ट्राइक और सैकड़ों कंट्रोल्ड धमाके किए हैं. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 मार्च को युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान पर इजरायली हमलों में कम से कम 3,613 लोग मारे गए हैं. 

यह भी पढ़ें: ट्रंप की नहीं सुन रहे नेतन्याहू, क्यों ईरान से युद्ध करते-करते दोनों आपस में उलझ पड़े?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com