- मुंबई के बांद्रा पश्चिम में महबूब स्टूडियो के पास तेज रफ्तार कार ने आठ साल के बच्चे को टक्कर मार दी.
- घायल बच्चे अंश गुप्ता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
- कार चला रही महिला मेघा रावल मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चला रही थी.
मुंबई में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 8 साल के एक बच्चे की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है. बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे तेज टक्कर मार दी. कार को एक महिला चला रही थी. जब कार ने बच्चे को टक्कर मारी तब महिला मोबाइल पर किसी से बात चलते हुए तेज रफ्तार में कार चला रही थी. इस कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बच्चे को आनन-फानन में हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद भड़के लोगों ने महिला पर गुस्सा जाहिर किया. हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार को भी जब्त कर लिया गया है. मामले की छानबीन जारी है.
महबूब स्टूडियो के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में महबूब स्टूडियो के पास, जिजामाता गार्डन के सामने जॉन बैपटिस्ट रोड पर हुआ हुआ. मृतक बच्चे की पहचान अंश गुप्ता के रूप में हुई है. चश्मदीदों के अनुसार, अंश जब सड़क पार कर रहा था तभी एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार सीधे उसके सीने के ऊपर से गुजर गई.

घटनास्थल पर खड़ी हादसे वाली कार.
Photo Credit: NDTV
पुलिस ने आरोपी महिला मेघा रावल को किया गिरफ्तार
हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल अंश को बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजन और स्थानीय नागरिक काफी आक्रोशित हो गए. मामले की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला ड्राइवर मेघा रावल को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी महिला ड्राइवर मेघा रावल.
Photo Credit: NDTV
आरोपी महिला Mezmo Candy कंपनी की फाउंडर
आरोपी महिला ड्राइवर मेघा रावल किसी Mezmo Candy कंपनी की फाउंडर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 105, 281, 125 और मोटर वाहन अधिनियम Motor Vehicles Act की धारा 184 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की आगे की जांच जारी है.

हादसे में बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस के जवान.
Photo Credit: NDTV
अंश के पिता बोले- मेरा इकलौता बेटा मर गया, मुझे इंसाफ चाहिए
अंश के पिता रविंद्र गुप्ता ने कहा, "मेरे बेटे अंश के साथ जो हुआ, उसके लिए मुझे इंसाफ़ चाहिए. वह मेरा इकलौता बेटा था. उसे मुझसे छीन लिया गया है। मैं क्या करूं? मुझे बस इंसाफ चाहिए; बस यही चाहती हूं... मेरी बेटी भी वहाँ रो रही है... मुझे कुछ पता नहीं था; मुझे एक मैसेज मिला और बुलाया गया कि मेरे बच्चे का एक्सीडेंट हो गया है. मैं यहां आया, और सबने मुझे बताया कि एक्सीडेंट हो गया है."
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Father of deceased child, Arvind Gupta, says, "My son was Ansh; I want justice for what happened to him. He was my only child... He has been snatched away from me. What am I to do? I just want justice; that is all I want... My daughter is over there… https://t.co/oALA1uAEi7 pic.twitter.com/ohPKOc4xyr
— ANI (@ANI) August 30, 2026
मोबाइल पर बात करते गाड़ी चलाना खतरनाक
घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसमें लोगों का गुस्सा साफ तौर पर समझ में आ सकता है. बड़ी संख्या में लोग बच्चे को टक्कर मारने वाली कार को घेरे नजर आ रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दूसरी ओर बच्चे की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा है. वहीं लोग कार चलाते समय बरती जाने वाली लापरवाही को लेकर चर्चा कर रहे हैं. मालूम हो कि मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है. इससे ध्यान भटकता है और फिर जानलेवा हादसे का डर बना रहता है.
यह भी पढ़ें - बड़ी हसरतों से मिले और फिर जिंदगी भर का गम दे गया हादसा; तीन भाई-बहनों की रक्षाबंधन पर हादसे में मौत; एक बचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं