भारत और जापान 22 सितंबर को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐतिहासिक वन-ऑफ टी-20 मैच खेलने वाली है. यह पहली बार होगा जब जापान की टीम भारत के खिलाफ मैच खेलने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह पहल ('स्पोर्ट 75') जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौते से शुरू हुई. इस मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में भारत की प्लेइंग इलेवन इस मैच में क्या होगी. इसपर सबकी नजर रहेगी.

भारत Vs जापान एक मात्र T20I कब है?
भारत Vs जापान मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा. यह मैच तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
भारत Vs जापान मैच का टॉस किस समय होगा?
भारत Vs जापान मैच का टॉस सुबह 9:00 होगा और मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा
भारत Vs जापान मैच लाइव कहां देखें?
भारत Vs जापान मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा.
The buzz around #VaibhavSooryavanshi is full 🔛
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 19, 2026
Head Coach #GautamGambhir emphasizes the tough competition in the Indian dressing room as Vaibhav Sooryavanshi waits for his turn, while #RashidKhan praises the youngster's gifted power and fearless style! 💪💥
Watch #JPNvIND T20I… pic.twitter.com/OH0WDD6FI2
भारत Vs जापान मैच लाइव फ्री में कहां देखें?
भारत Vs जापान मैच लाइव फ्री में शायद DD Bharati (DD Free Dish) पर देख सकते हैं
𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗜𝗻 𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴!
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
India🇮🇳 🤝 Japan🇯🇵#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. 👏👏@CricketJapan
All The Details 🔽https://t.co/vxdhuT1tgp pic.twitter.com/DQmPncvefH
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
जापान टीम
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा हिंजेव
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं