विज्ञापन

Airtel का झटका! 161 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, कम हो गई वैलिडिटी

Bharti Airtel ने 161 रुपये के प्रीपेड डेटा वाउचर में बड़ा बदलाव किया है. बिना कीमत बढ़ाए कुछ राज्यों में इसकी वैलिडिटी को 30 दिनों से घटाकर सीधे 15 दिन (आधा) कर दिया गया है.

Airtel का झटका! 161 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, कम हो गई वैलिडिटी

Airtel ने यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने एक प्लान में बदलाव किया है. इससे कस्टमर्स को काफी झटका लगा है. Airtel ने अपने 161 रुपये के प्रीपेड प्लान में चुपके से बड़े बदलाव कर दिए हैं. Airtel इसे पहले से ही देश के सभी टेलीकॉम सर्किल्स (राज्यों) में ऑफर कर रही है. लेकिन अब, कुछ चुनिंदा सर्किल्स में कंपनी ने इस प्लान के फायदों को अपडेट या बदल दिया है. इससे प्लान पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है. 

इसका सीधा मतलब है कि आप पेमेंट तो उतनी ही रकम का कर रहे हैं, लेकिन आपको पहले के मुकाबले कम बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. हालांकि, Airtel ने इस प्लान के डेटा बेनिफिट में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर की है, लेकिन वैलिडिटी कम होने के कारण इसे अभी भी प्लान को महंगा करने का ही एक तरीका माना जाएगा.

Airtel के 161 रुपये वाले प्लान में बदलाव

Airtel का 161 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए एक डेटा वाउचर के रूप में उपलब्ध है जिनके नंबर पर पहले से ही कोई बेस प्रीपेड प्लान एक्टिव है. ध्यान देने वाली बात ये है कि 161 रुपये का ये प्लान कोई 'एक्टिव सर्विस वैलिडिटी' के साथ नहीं आता है. यानी बिना किसी प्राइमरी वैलिडिटी वाले रिचार्ज के ये काम नहीं करेगा. अब देश के अलग-अलग सर्किल्स में इस प्लान के फायदे अलग-अलग हो गए हैं. आइए सबसे पहले इसके पुराने फायदों को समझते हैं.

दिल्ली सर्किल (पुराने बेनिफिट्स लागू): दिल्ली सर्किल में ग्राहकों को अभी भी इसके पुराने फायदे मिल रहे हैं. दिल्ली में Airtel का 161 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 12GB डेटा देता है. इस प्लान के साथ अन्य कोई कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं मिलता है.

चेन्नई सर्किल (नए बदलाव लागू - आधा फायदा): वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सर्किल में इसी समान 161 रुपये वाले प्लान में अब वैलिडिटी को कम करके केवल 15 दिन कर दिया गया है. यानी इसकी वैलिडिटी को सीधे आधा कर दिया गया है. हालांकि, ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इसके डेटा लाभ को 12GB से बढ़ाकर 15GB कर दिया है.

इसी तरह बाकी के सर्किल में भी बदलाव किया गया है. हालांकि, डेटा को जरूर बढ़ाया गया है लेकिन प्रैक्टिकली देखा जाए तो ये किसी काम का नहीं है क्योंकि इसकी वैलिडिटी आधी हो गई है.

ये भी पढ़ें- आगे ही नहीं, फोन के पीछे भी लगी है स्क्रीन, Lava ने लॉन्च किया अनोखा 5G फोन, बैटरी भी है तगड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel Recharge, Airtel, Recharge, Jio, Airtel Recharge Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com