विज्ञापन

हिंदू बनकर शादी, 4 दिन बाद पता चला मुस्लिम है : सोलापुर में 'लुटेरी दुल्हन' का पर्दाफाश, 2.70 लाख की ठगी

Marriage Fraud Maharashtra: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है जहां एक मुस्लिम महिला ने अपनी पहचान छुपाकर हिंदू युवक से शादी की और 2.70 लाख रुपये की ठगी कर ली. पुलिस ने दुल्हन और एजेंट को गिरफ्तार किया है.

हिंदू बनकर शादी, 4 दिन बाद पता चला मुस्लिम है : सोलापुर में 'लुटेरी दुल्हन' का पर्दाफाश, 2.70 लाख की ठगी
  • महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शादी के नाम पर युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया
  • महिला ने खुद को मराठा और कुंवारी बताकर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की लेकिन असल में मुस्लिम और शादीशुदा निकली
  • शादी के चार दिन बाद दुल्हन कीमती सामान लेकर घर से भाग गई, जिसे युवक ने पकड़ लिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Maharashtra solapur looteri Dulhan: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मंगलवेढा में एक युवक के साथ शादी के नाम पर न केवल लाखों की ठगी हुई, बल्कि उसकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया गया. खुद को हिंदू और कुंवारी बताकर शादी रचाने वाली महिला असल में मुस्लिम समुदाय की निकली और पहले से शादीशुदा भी थी.

मराठा पहचान के पीछे छिपा फरेब

धोखाधड़ी की यह साजिश लातूर जिले के उदगीर से शुरू हुई. यहां की एक महिला एजेंट सुरेखा सूर्यवंशी ने मंगलवेढा के एक युवक और उसके परिवार को शादी का झांसा दिया. एजेंट ने दावा किया कि लड़की मराठा समाज से है और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. युवक के परिवार को विश्वास में लेने के बाद, शादी कराने के बदले एजेंट ने उनसे 2 लाख 70 हजार रुपये की मोटी रकम वसूली.

रीति-रिवाज से शादी और फिर भागने की कोशिश

पूरी तैयारी के साथ शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई.

घर में नई बहू के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन ये खुशियां सिर्फ चार दिन ही टिक सकीं. चौथे दिन दुल्हन ने घर से कीमती सामान समेटा और चुपके से घर से निकल गई.

हालांकि, युवक को समय रहते भनक लग गई और उसने पीछा कर दुल्हन को पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें: बिहार: शादी के 4 दिन बाद ही भागी 'लुटेरी दुल्हन', 8 लाख के गहने और सामान भी ले गई; प्रेमी संग ऐसे पकड़ में आई

खुलासे ने उड़ा दिए होश

जब मामले की गहराई से जांच हुई, तो जो सच सामने आया उसने सबको सन्न कर दिया. जिस लड़की को मराठा बताकर पेश किया गया था, वह वास्तव में मुस्लिम समुदाय की निकली. इतना ही नहीं, आरोपी दुल्हन जिसका नाम  कुसुमबेन बेमाभाई घाटाड बताया जा रहा है वो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. यह गिरोह ऐसे सीधे-सादे युवकों को निशाना बनाता था जो शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे होते थे.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मंगलवेढा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दुल्हन और मुख्य एजेंट सुरेखा सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा शिकार बनाए गए अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. इस मामले पर जानकारी देते हुए मंगलवेढा पुलिस स्टेशन के पीआई दत्तात्रय बोरीगिड्डे ने बताया, "हमें एक युवक से 2.70 लाख रुपये की ठगी की शिकायत मिली थी. जांच में पाया गया कि महिला की पहचान और उसकी वैवाहिक स्थिति को छिपाकर यह शादी करवाई गई थी. हमने दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर धोखाधड़ी और साजिश की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है."
ये भी पढ़ें: शादी के 5 दिन बाद जेवरों संग फरार हुई लुटेरी दुल्हन, झांसी में शख्स के साथ धोखा, सवा लाख खर्च भी हो गए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com