विज्ञापन

मैरिज ब्यूरो के जरिए रायपुर के रिटायर्ड टेक्निशियन से ठगे 9.5 लाख, ओडिशा के 3 जालसाजों ने ऐसे बिछाया जाल

रायपुर पुलिस ने उड़ीसा के बलांगीर-सम्बलपुर के 3 अंतरराज्यीय जालसाज पकड़े हैं, इन्होंने एक महिला के जरिए सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) टेक्निशियन से लाखों रुपये ठग लिए.

मैरिज ब्यूरो के जरिए रायपुर के रिटायर्ड टेक्निशियन से ठगे 9.5 लाख, ओडिशा के 3 जालसाजों ने ऐसे बिछाया जाल
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार.
NDTV

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने उडीसा के 3 अंतरराज्यीय जालसाजों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शादी का झांसा देकर सेवानिवृत्त टेक्निशियन से लाखों रुपये की ठगी की.  आरोपियों ने पीड़ित से शादी कराने के नाम पर मैरिज ब्यूरो के माध्यम से संपर्क किया गया.

जालसाजों ने बहाने बनाकर अलग-अलग किश्तों में कुल 9,50,000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जालसाजी में इस्तेमाल किए तीन मोबाइल को बरामद किया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है.

इनके खिलाफ थाने में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के अलावा भी अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मनहरण टिकरिहा ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी के लिए उसकी पहचान रजनी शर्मा नामक महिला से हुई. महिला ने खुद को कोरबा निवासी एवं रेलवे इंजीनियर से सेवानिवृत्त बताया. इसके बाद उसने शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना एवं इलाज सहित विभिन्न बहाने बनाकर प्रार्थी से अलग-अलग तिथियों में अपने बैंक खातों में रकम जमा कराई.

15 जून 2025 से 9 जनवरी 2026 के बीच लगभग 6 महीनों में पीड़ित से महिला ने 9,50,000 रुपये अपने खाते में मंगा लिए. बाद में महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया. फिर उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने में मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने जब जांच की तो तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लोकेशन उड़ीसा में मिली. फिर पुलिस की एक टीम उड़ीसा के बलांगीर रवाना हुई, जहां उड़ीसा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ये हैं आरोपी

  • जसवंत डूण्डी (27) पिता कपूरो डूण्डी बलांगीर (उडीसा). 
  • मनोज राणा (33) पिता पदमामुखा राणा बलांगीर (उडीसा).
  • यश नायक (20) पिता सुनील नायक सम्बलपुर (उडीसा).

ये भी पढ़ें- Ujjain: मोहर्रम पर कार में विस्फोट करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, NSA के तहत होगी कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raipur Police, Odisha Fraud, Marriage Bureau Thug, Raipur Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com