विज्ञापन

पाकिस्तान को मिला नया 'शाहिद अफरीदी'! स्पेशल क्लब में शामिल, रचा इतिहास, 53 साल में सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

अराफत का प्रदर्श बताने के लिए काफी है कि पाकिस्तान की क्रिकेट के बदतर हालात के बावजूद उसके यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है

पाकिस्तान को मिला नया 'शाहिद अफरीदी'! स्पेशल क्लब में शामिल, रचा इतिहास, 53 साल में सिर्फ दूसरे खिलाड़ी
अराफात मिन्हास और शाहिद आफरीदी
source: X

पाकिस्तान की क्रिकेट के हालात भले ही बद से बदतर चल रहे हों, लेकिन इस बात से शायद ही कोई इनकार करेगा कि इन हालात में भी उसके पास एक से बढ़कर एक टैलेंट आता रहता है. और अब ऐसी ही दस्तक 21 साल के लेफ्टी  ऑलराउंडर अराफात मिन्हास ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे वनडे में दी. अराफात ने पहले नंबर सात पर 58 गेंदों पर 9 चौकों से 59 रन बनाए, तो बाद में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इसी के साथ ही अराफात ने पाकिस्तान को दूसरा वनडे 87 रन से जिताया, तो इस प्रदर्शन के साथ ही वह एक  वनडे में अर्द्धशतक बनाने और 6 विकेट लेने वाले पाकिस्तान वनडे के करीब 53 साल के इतिहास में शाहिद आफरीदी के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए.  आफरीदी ने साल 2013 में अर्द्धशतक जड़ने के साथ ही विंडीज के खिलाफ सिर्फ 12 रन देकर 7 विकेट लिए थे. 

यह भी पढ़ें: आखिरी 6 पारियों में 4 शतक,  61.33 का औसत, ब्रैडमैन वाली लिस्ट में रिंकू, फिर भी टेस्ट टीम के आस-पास भी नहीं

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे का आगाज एक दिन बाद, जानें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, स्ट्रीमिंग, तमाम बातें

पाकिस्तान वनडे इतिहास में एक ही मैच में 6 विकेट और अर्द्धशतक

खिलाड़ी    रन      बॉलिंग   बनाम जगह   तारीख
शाहिद अफरीदी76
                7/12
वेस्ट इंडीजप्रोविडेंस4 July 2013
अराफात मिन्हास59
               6/40   
इंग्लैंडरावलपिंडी20 अक्टूबर 2026

प्लेयर ऑफ द मैच अराफात ने खोला मैच के बाद राज़

अराफात ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में अपनी गेंदबाजी और मिले छह विकेट के पीछे की रणनीति पर  कहा, 'मैंने अपनी योजनाओं को बहुत सरल रखा. पहले मैच में स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी, लेकिन मैंने अपनी योजनाओं पर भरोसा रखा. आज पिच थोड़ी धीमी थी, इसलिए मुझे लगता है कि मैंने सही क्षेत्रों को निशाना बनाया और कुछ मदद मिली, जिससे मुझे फायदा हुआ.'  उन्होंने कहा, 'विविधता बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यदि आप एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहते हैं, तो स्पिनर को ज्यादा फायदा नहीं मिलता है, लेकिन जब आप अपनी गति में बदलाव करते हैं और स्पिन तथा आर्म बॉल दोनों फेंकते हैं, तो यह बल्लेबाज को धोखा देती है. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है, और मैंने इस पर काम भी किया है, जिससे आज मुझे मदद मिली.'

'मेरी कोशिश आखिर तक बैटिंग की थी'

वहीं, नंबर 7 पर उतरकर अर्द्धशतक बनाने वाले अराफात बोले, 'जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा, तो एक बहुत महत्वपूर्ण साझेदारी की जरूरत थी. हसन और मैंने इस साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक रन जोड़ना था क्योंकि इससे हमें फायदा होता और हम अंत में चीजों को संभाल सकते थे, क्योंकि हम दोनों में वह ताकत थी. हसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, अपनी लय और इरादे को बनाए हुए थे, जबकि मैंने उनका साथ दिया. लेकिन जब वह आउट हो गए, तो मैंने कमान संभाली और अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश की. इससे हमें फायदा हुआ, और हम 300 रन बनाने में सफल रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arafat Minhas, Pakistan, England, Cricket, Pakistan Vs England 10/20/2026 Pken10202026274143
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com