साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की शादी ग्रीस में नहीं होगी. शादी की जगह को लेकर नया दावा सामने आया है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह कपल अगले महीने ग्रीस में शादी कर सकता है, वहीं अनिरुद्ध के करीबी दोस्त और अभिनेता-गायक ब्योर्न सुर्राओ ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्योर्न सुर्राओ ने कहा है कि शादी चेन्नई में होगी. हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में नजर आए ब्योर्न ने 'फिल्मीबीट' के साथ बातचीत में अपनी जानकारी शेयर की. हालांकि, अनिरुद्ध, काव्या या उनके परिवारों में से किसी ने भी अभी तक शादी की जगह के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है. ब्योर्न ने कहा कि, 'अनिरुद्ध ग्रीस में शादी कर रहे हैं? ऐसा कुछ नहीं है. उनकी शादी चेन्नई में होने वाली है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शादी की जगह को लेकर सस्पेंस
दरअसल, ब्योर्न, अनिरुद्ध को कॉलेज के दिनों से जानते हैं, 'डॉक्टर', 'जेलर' और 'जेलर 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनके हालिया बयान ने अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है. खास बात यह है कि इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शादी के लिए ग्रीस का नाम सामने आया था. हालांकि ब्योर्न के बयान के बावजूद, अब तक दोनों परिवारों या इस कपल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और शादी की जगह भी तय नहीं बताई गई है.
शादी और रिसेप्शन को लेकर क्या हैं चर्चाएं?
एक रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध और काव्या 11 नवंबर को शादी कर सकते हैं, जबकि 21 नवंबर को रिसेप्शन आयोजित होने की संभावना जताई गई है. बताया जा रहा है कि शादी एक निजी समारोह होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे. वहीं, रिसेप्शन कार्यक्रम को काफी भव्य बताया जा रहा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री, कारोबारी जगत और राजनीति से जुड़ी कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने रिसेप्शन के लिए कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं को आमंत्रित किया है. आमंत्रित लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी चर्चा में हैं.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय संगीत निर्देशकों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है और अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सुर्खियों से दूर रखा है. यही वजह है कि उनकी कथित शादी की खबरों ने फैंस और मनोरंजन जगत के बीच खास उत्सुकता पैदा कर दी है.
यह भी पढ़ें- SRH की मालकिन काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की नवंबर में शादी कंफर्म, जानें उम्र के फासले से लेकर नेटवर्थ
यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana: शादी के सवाल पर स्मृति मंधाना ने दिया दिलचस्प जवाब, बताईं होने वाले पति की 2 खास खूबियां
यह भी पढ़ें- Net Worth: मयंती लैंगर और संजना गणेशन में से किसके पास ज्यादा पैसा? एक की नेटवर्थ 10 गुना से भी अधिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं