विज्ञापन

बिहार: शादी के 4 दिन बाद ही भागी 'लुटेरी दुल्हन', 8 लाख के गहने और सामान भी ले गई; प्रेमी संग ऐसे पकड़ में आई

बिहार में पुलिस ने शादी के चार दिन बाद ही प्रेमी के साथ भागने वाले लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है. वह अपने साथ 8 लाख के गहने और सामान भी ले गई थी.

बिहार: शादी के 4 दिन बाद ही भागी 'लुटेरी दुल्हन', 8 लाख के गहने और सामान भी ले गई; प्रेमी संग ऐसे पकड़ में आई
रोहतास:

बिहार के रोहतास जिले में शादी के 4 दिनों बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार होने वाली 'लुटेरी दुल्हन' को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने युवती के साथ-साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है. युवती शादी के बाद अपने साथ 8 लाख रुपये के गहने लेकर भाग गई थी. इसे भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये मामला रोहतास के अकोढीगोला का है. जहां शादी के 4 दिन बाद ही अपने प्रेमी मोहम्मद अली के साथ फरार लवली चौधरी को पुलिस ने नालंदा के हिलसा से गिरफ्तार किया है. 

जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी को चंदन कुमार की शादी लवली चौधरी से हुई थी. चंदन की सरकारी नौकरी थी, इसलिए शादी के दो दिन बाद ही उसे पटना लौटना पड़ा. इसी बीच लवली ने अपने प्रेमी मोहम्मद अली को बुला लिया और शादी में मिले लगभग 8 लाख रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात और दो ट्रॉली कपड़े लेकर ससुराल से फरार हो गई थी. यहां तक कि वह प्रेशर कुकर और मिक्सर ग्राइंडर तक लेकर भाग गई थी. 

लवली के भागने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. अब पुलिस ने लवली और मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया है. पटना के एक किराये के मकान से सभी सामान भी बरामद कर लिया गया है.

डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि लवली और मोहम्मद अली के बीच पहले से ही संबंध थे. ऐसे में शादी के बाद लवली तमाम कीमती सामान लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. उन्होंने बताया कि रोहतास पुलिस ने नालंदा पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. आशंका है कि भागने के बाद लवली और मोहम्मद अली ने शादी कर ली है लेकिन पुलिस का कहना है कि एक शादी के बाद दूसरी शादी की मान्यता नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robber Bride, Rohtas, Rohtas Bihar, Bihar News, Robber Bride Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com