शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार के दो साल के कार्यकाल में ‘विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन रहा'.राउत ने साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाने में विपक्ष सफल नहीं हुआ, इसके बावजूद वह सरकार को सत्ता से हटाने की नयी तारीखों की घोषणा कर रहा है. उद्धव ठाकरे सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक' में राउत ने कहा कि राजनीति में झूठ हमेशा सफल नहीं होता है. उन्होंने कहा कि गत दो साल में ठाकरे, उनकी सरकार को ‘बदनाम' करने की तमाम कोशिशों के बावजूद मजबूती से खड़े रहे.विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि नवंबर 2019 (एमवीए सरकार से पहले) को देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के भी दो साल पूरे हो गए हैं.
सामना के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा, ‘विपक्ष सरकार को सत्ता से हटाने में सफल नहीं हुआ है, इसके बावजूद वह एमवीए को सत्ता से हटाने की नयी तारीख दे रहा है. यह मजाक है.' गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना ने वर्ष 2019 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से रिश्ता तोड़ दिया था. इसके बाद फडणवीस ने आनन फानन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने थे. चार दिन बाद फडणवीस सरकार गिर गई थी और शिवसेना ने अपने वैचारिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर महाविकास अघाडी सरकार बनाई थी.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
''केंद्र कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला नहीं करता अगर...'' : शरद पवार
राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस समय अस्पताल में हैं और उनकी सेहत ठीक है, लेकिन विपक्ष दिशाहीन हो गया है. उन्होंने कहा,‘‘ विपक्ष ने उनपर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. ठाकरे ने स्तरहीन हमले का बहादुरी से सामना किया और अब भी मजबूती से खड़े हैं.'' राउत ने कहा कि शिवसेना नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की धमकी दी जा रही है जबकि (राकांपा अध्यक्ष शरद) पवार के जो नजदीकी हैं उनपर आयकर विभाग के छापे पड़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों, जो इस समय हड़ताल पर, उन्हें भड़का रही है, उसने अमरावती में भी दंगे भड़काए. राउत ने दावा किया, ‘भाजपा जो कर रही है वह राजनीति नहीं है बल्कि हताशा में की गई साजिश है.' उन्होंने कहा कि ठाकरे की छवि साफ है और वह जनता में लोकप्रिय हैं.
महाराष्ट्र में 25 साल तक रहेगी शिवसेना नीत एमवीए की सरकार: संजय राउत
राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘(राकांपा अध्यक्ष) शरद पवार और (कांग्रेस अध्यक्ष) सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ठाकरे को खुली छूट दी है और कोई हस्तक्षेप नहीं है.'उन्होंने कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन का एक भी विधायक नहीं तोड़ सकती. राउत ने कहा कि भाजपा को इस साल के शुरुआत में पंढरपुर उपचुनाव में जीत राकांप की ‘गलती' से मिली. लेकिन विपक्ष देगलुर विधानसभा उपचुनाव में अशोक चव्हाण (कांग्रेस नेता) की रणनीति के आगे नहीं टिक सका. शिवसेना ने हाल में दादरा-नागर हवेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है. राउत ने कहा कि हाल में 13 राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा ने ‘अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.
मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवसेना सांसद के सहयोगी की संपत्ति कुर्क की
उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य पुलिस का मनोबल गिराने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ती. राउत ने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने ठाणे के पुलिस प्रमुख रहते हुए कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए ‘कड़ी मेहनत'की थी. शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बताएंगे कि उन्होंने (सिंह ने) अन्य पार्टियों को तोड़ने और बागियों को भाजपा के पाले में लाने की कितनी कोशिश की थी. देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उन्हें पहले ठाणे का पुलिस आयुक्त और बाद में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो का प्रमुख बनाया था.'' उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि परमबीर सिंह द्वारा (राज्य के पूर्व गृहमंत्री और राकांपा नेता) अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों (भ्रष्टाचार के) के पीछे कौन हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं