विज्ञापन

'जो शिंदे के रास्ते में आएगा, वह...', शिवसेना मंत्री बोले- एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, हमने पूरी ताकत झोंक दी

महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक और मंत्री गुलाबराव पाटिल ने खुले मंच से एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बताया है.

'जो शिंदे के रास्ते में आएगा, वह...', शिवसेना मंत्री बोले- एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, हमने पूरी ताकत झोंक दी
एकनाथ शिंदे और गुलाबराव पाटिल.
NDTV
मुंबई:

महाराष्ट्र की सियासत में दशहरे के दिन CM की कुर्सी को लेकर नया बयानबाजी शुरू हो गई है. शिवसेना (शिंदे गुट) के कैबिनेट मंत्री गुलाबराव पाटिल ने खुलेआम एकनाथ शिंदे को अगला मुख्यमंत्री बता दिया है.

जलगांव में हुई दशहरा रैली में मंच से बोलते हुए पाटिल ने कहा, 'मैंने देवी जगदंबा के चरण छूकर प्रार्थना की है कि आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे फिर से इस राज्य के मुख्यमंत्री बनें और हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली लाएं.'

उन्होंने शिंदे के नेतृत्व, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजनीतिक रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे.

हम उनकी बदौलत विधायक बनेः पाटिल

उन्होंने शिंदे के फैसलों को श्रेय देते हुए कहा कि उन्हीं की योजनाओं की वजह से हम विधायक बने और मंत्री बने.

उन्होंने कहा, 'हम उनकी योजनाओं और नीतियों की बदौलत विधायक बने, और उनके फैसलों की वजह से ही हम मंत्री बने. अगर उन्होंने वे फैसले न लिए होते, तो हमारे विधायक डूब गए होते और सरकार नहीं बच पाती.'

उन्होंने कहा कि 'जब वे बहनों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाए, लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की, और पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए फंड दिया, तो लोगों की सोच बदल गई. उन्हें एहसास हुआ कि वे आम लोगों के नेता हैं, जिन्हें सरकार बनाने के लिए चुना जाना चाहिए.'

यह भी पढ़ें | 'हो जाएगा रिजीम चेंज, राहुल गांधी वियतनाम गए हैं न, आने के बाद देखो', संजय राउत का बड़ा दावा

'जो एकनाथ शिंदे से टकराएगा'

उन्होंने रैली में कहा कि एकनाथ शिंदे से टकराने वाला बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'शुरुआत में हमारे विधायकों की संख्या कम थी, लेकिन अब हमारे पास 60 विधायक हैं, और MLCs को मिलाकर यह आंकड़ा 73 तक पहुंच गया है. सहयोगी विधायकों को जोड़ लें, तो हमारी संख्या लगभग 85 से 86 हो जाती है.'

उन्होंने कहा, 'आपके आशीर्वाद से, हमारे नेता एकनाथ शिंदे निश्चित रूप से फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. किसान हमारी ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं, और हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम आपके साथ खड़े रहेंगे और आपके विजन को पूरा करेंगे. जो भी एकनाथ शिंदे के रास्ते में आएगा, वह बर्बाद हो जाएगा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eknath Shinde, Shiv Sena, Maharashtra Politics, Maharashtra News, Dussehara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com