विज्ञापन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: उद्धव ठाकरे की जगह अंबादास दानवे होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस ने फंसा द‍िया पेंच

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (मई 2026) न लड़ने का फैसला किया है, उनकी जगह शिवसेना (UBT) ने अंबादास दानवे को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, कांग्रेस द्वारा हर्षवर्धन सपकाल की उम्मीदवारी के संकेत और राज्यसभा सीट की मांग ने महाविकास आघाडी (MVA) के भीतर नए समीकरण पैदा कर दिए हैं.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: उद्धव ठाकरे की जगह अंबादास दानवे होंगे उम्मीदवार, कांग्रेस ने फंसा द‍िया पेंच
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: उद्धव ठाकरे की जगह अंबादास दानवे होंगे उम्मीदवार
Social Media
  • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने अंबादास दानवे को उम्मीदवार बनाया है
  • उद्धव ठाकरे ने चुनाव लड़ने के बजाय संगठन पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है
  • कांग्रेस की रणनीति में दानवे के समर्थन के बदले राज्यसभा की एक सीट मांगने की चर्चा चल रही है

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के ल‍िए उम्‍मीदवार का नामों पर अंत‍िम मुहर लगने लगी है. 12 मई को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने अंबादास दानवे को अपना उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है.

पहले ऐसी चर्चा थी कि उद्धव ठाकरे खुद यह चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे का नाम उद्धव गुट ने आगे रख दिया है. उद्धव ठाकरे ने खुद चुनाव लड़ने के बजाय संगठन पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत दिया है, जिसके चलते दानवे को फिर से मौका दिया गया है.

सहयोगियों के समर्थन पर सस्पेंस

इस फैसले के बाद अब सबकी निगाहें NCP शरद पवार गुट और कांग्रेस की भूमिका पर टिकी हैं. क्यूंकि दोनों ही सहयोगी पार्टियों ने उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का भरोसा दिया था. उनकी पार्टी के दूसरे नेता को समर्थन पर मुहर लगना फिलहाल बाक़ी है. महाविकास आघाडी (MVA) में सीटों के तालमेल को लेकर कांग्रेस की भूमिका अब सबसे अहम हो गई है. खास तौर से चर्चा है कि क्या कांग्रेस इस सीट पर शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार को पूर्ण समर्थन देगी या अपना कोई स्वतंत्र रुख अपनाएगी.

कांग्रेस की रणनीति और राज्यसभा का दांव 

चर्चा ये भी है की कांग्रेस एक बड़ी रणनीति पर काम कर रही है. दानवे का समर्थन करने के बदले कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट अपने पास रखने की मांग कर सकती है. वर्तमान में संजय राउत राज्यसभा सांसद हैं. सूत्रों के अनुसार, उनकी सीट रिक्त होने पर कांग्रेस वहां अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. अगर यह फॉर्मूला तय होता है, तो महाविकास आघाडी के भीतर शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

महाविकास आघाडी की आगामी बैठक

बताया जा रहा है की उद्धव ठाकरे ने यह फैसला पार्टी के भीतर गहन चर्चा के बाद लिया है. विधान परिषद की इस सीट के लिए होने वाला चुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास आघाडी दोनों ही संख्याबल को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं. जल्द ही महाविकास आघाडी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद इस पर आधिकारिक मुहर लगने की संभावना है. इस फैसले के बाद अब महाविकास आघाडी के भीतर समन्वय और सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर तेज होने की संभावना है.

कांग्रेस भी उतारेगी उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 में कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी इस सीट के लिए पीछे हटने के मूड में नहीं है. महाविकास आघाडी की ओर से अंबादास दानवे के नाम की घोषणा के बावजूद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार देने का ऐलान कर दिया है. इससे साफ है कि गठबंधन के भीतर सीटों के तालमेल पर अब तक पूरी सहमति नहीं बन पाई है.
  
महाराष्ट्र में राज्य सभा चुनाव, महायुति की तस्वीर साफ लेकिन महाविकास आघाडी के लिए अग्निपरीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Legislative Council Election 2026, Ambadas Danve, Uddhav Thackeray, MVA, Maharashtra Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com