भारत ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में 3-1 से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली, लेकिन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म ने जीत के जश्न के बीच नई बहस छेड़ दी है. आखिरी मैच के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ उनकी बातचीत की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
फैंस रोहित के हावभाव को उनकी खराब बल्लेबाजी से जोड़ रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या हिटमैन एक बार फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 जैसी निराशाजनक फॉर्म से गुजर रहे हैं. दरअसल, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा.
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 में रोहित शर्मा के स्कोर
- पहला वनडे: 0
- दूसरा वनडे: 23
- तीसरा वनडे: DNB (बल्लेबाजी नहीं की)
- चौथा वनडे: 0
- पांचवां वनडे: 7
यानी चार पारियों में वह केवल 30 रन ही बना सके. आखिरी वनडे में भी मैथ्यू फिशर ने उन्हें जल्दी पवेलियन भेज दिया. रोहित ने एक आधा-अधूरा शॉट खेला और शॉर्ट मिडविकेट पर कैच थमा बैठे.
🔴ROHIT SHARMA LOOKS UNHAPPY IN FRONT OF BCCI VICE-PRESIDENT 🤯 - India's tour of New Zealand was nothing less than a disaster for Rohit Sharma, and BCCI Vice-President Rajeev Shukla was seen consoling him. 💔 https://t.co/cHGKo3H7bq
— Sam (@cricsam02) November 15, 2026
क्या BGT 2024 की याद दिला रहे हैं रोहित?
सोशल मीडिया पर फैंस रोहित के मौजूदा प्रदर्शन की तुलना बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 से कर रहे हैं. उस सीरीज में भी उनका बल्ला पूरी तरह फ्लॉप रहा था. उन्होंने 9, 3, 3, 10 और 6 रन की पारियां खेली थीं. अब न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी फॉर्म को लेकर फिर सवाल उठाने लगे हैं. खासकर पुल शॉट पर उनके बार-बार आउट होने ने चिंता और बढ़ा दी है.
BGT 2024 में रोहित शर्मा के स्कोर:
- पहला मैच: 9 रन
- दूसरा मैच: 3 रन
- तीसरा मैच: 3 रन
- चौथा मैच: 10 रन
- पांचवां मैच: 6 रन
- कुल: 5 पारियां, 31 रन
राजीव शुक्ला के साथ बातचीत बनी चर्चा का विषय
मैच खत्म होने के बाद प्रसारण कैमरों ने रोहित शर्मा और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को बातचीत करते हुए दिखाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं. कई यूजर्स ने दावा किया कि रोहित अपने प्रदर्शन से निराश नजर आ रहे थे, जबकि कुछ फैंस ने इसे सिर्फ सामान्य बातचीत बताया. हालांकि बातचीत में क्या कहा गया, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल तस्वीरों ने चर्चा जरूर छेड़ दी है.
टीम इंडिया ने जीती सीरीज, रोहित रहे फीके
रोहित की खराब बल्लेबाजी के बावजूद भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांचवां वनडे जीत लिया. श्रीयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की. इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ दिया.
अर्शदीप सिंह (3/30) और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी ने 209 रन के मामूली लक्ष्य का सफल बचाव किया और भारत को यादगार सीरीज जीत दिलाई. हालांकि टीम की जीत के बीच रोहित शर्मा की फॉर्म आने वाले बड़े टूर्नामेंटों से पहले चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- प्लेयर ऑफ द मैच अर्शदीप ने बताया सफलता का सीक्रेट, पार्टनर को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
यह भी पढ़ें- 'इंडिया के आगे दो टके का सिस्टम नहीं हमारा,' भारत की जीत के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, भड़के तनवीर अहमद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं