दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन का सफर और सुपरफास्ट होने जा रहा है. NCRTC अब दिल्ली-मेरठ नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर पर बिजी टाइम में फास्ट ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है.16 नवंबर से बिजी टाइम में ये फास्ट ट्रेनें चलेंगी और सिर्फ 5 बड़े स्टेशनों पर ठहरेगी.दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर हजारों यात्रियों को इससे राहत मिलेगी. सीधे मेरठ या बड़े शहर जाने के लिए उन्हें हर स्टेशन पर ट्रेन रुकने से इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह ट्रेन सीधे बाईपास करते हुए 160 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलेगी. 30 से 35 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंच जाएंगे.
नमो भारत फास्ट ट्रेन क्या है
ये ट्रेन सभी 16 स्टेशनों पर ठहरने की बजाय 5 चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकेगी. इससे दिल्ली और मेरठ के बीच का यात्रा समय और कम हो जाएगा. ये नमो भारत फास्ट ट्रेन सुबह और शाम के बिजी समय में चलेगी. सुबह 8 से 11 बजे तक ऑफिस जाने वाले यात्रियों और शाम को 5 बजे से रात 8:30 बजे तक वापसी में ये फास्ट ट्रेनें चलेंगी. सामान्य नमो भारत ट्रेनें सभी रैपिड रेल स्टेशनों पर ठहरती हैं. जबकि स्पेशल फास्ट ट्रेनों को अलग स्लॉट दिया जाएगा. दिल्ली-मेरठ नमो भारत रूट के जिन यात्रियों पर आवाजाही सबसे अधिक है, वहां ये ट्रेन रुकेगी.
इन 5 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
1. सराय काले खां दिल्ली नमो भारत कॉरिडोर मेन स्टेशन है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, मेट्रो और आईएसबीटी बस अड्डे के करीब है.
2. आनंद विहार दिल्ली-यूपी सीमा का सबसे बड़ा इंटरचेंज हब है. यहां रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डा और दो मेट्रो लाइनें हैं.
3. गाजियाबाद रैपिड रेल का केंद्रीय स्टेशन है.
4. मुरादनगर, मोदीनगर बड़े कॉलेज-यूनिवर्सिटी और लोकल आबादी के लिए अहम है.
5. मेरठ साउथ, मोदीपुरम तो मेरठ की ओर आखिरी इंटरचेंज टर्मिनल है.
नमो भारत ट्रेन से 35 मिनट में सफर
अभी नमो भारत ट्रेन हर स्टेशन पर रुकने में दिल्ली से मेरठ तक का सफर 55 मिनट में सफर होता है. सिर्फ 5 स्टेशनों पर रुकने से ये दूरी मात्र 35 से 40 मिनट में तय होगी और यात्रियों का 20 मिनट बचेगा. नमो भारत में रोजाना 1 लाख से डेढ़ लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं. सुबह और शाम के समय फास्ट नमो भारत ट्रेनों से आसानी होगी. दिल्ली से मेरठ के यात्री अपनी प्राथिमकता के आधार पर रूट और ट्रेनों का चुनाव कर पाएंगे.मेरठ, मोदीनगर और गाजियाबाद से दिल्ली नौकरी या कारोबार करने वालों को फायदा होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं