भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपने दोस्त के घर नॉनवेज पार्टी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वहीं नहीं कई और सदस्य भी नजर आ रहे हैं. सूर्या को यहां कहते हुए सुना जा सकता है, 'ये मानिक भाई बैठे हैं हमारे. हमारे लिए मटन बनवाया है इन्होंने आज. दादा इधर आटा से रोटियां बना रहे हैं. उधर चुल्हा पर मस्त गरम-गरम रोटियां बन रही हैं. मानिक भाई ने हमारे लिए खाना बनवाया है अच्छे से. एकदम घर का... देशी एकदम घर वाली फिलिंग आ रही है.'
सरफराज खान ने भी खाने का उठाया लुत्फ
सूर्यकुमार यादव ही नहीं इस पार्टी में सरफराज खान भी नजर आ रहे हैं. सूर्या की तरह ही सरफराज भी भारतीय टीम में वापसी के लिए जी जान लगा रहे हैं. उन्होंने खाने की तारीफ करते हुए कहा है, 'इतना अच्छा खाना बना है कि बात करने का मन ही नहीं कर रहा है. बस खाने का मन कर रहा है. थैंक्यू भाई. थैंक्यू सो मच'. आखिर में सूर्यकुमार यादव भी कहते हैं, 'थैंक्यू दादा.'
Suryakumar Yadav and Sarfaraz Khan enjoying a "MUTTON PARTY" in a friend's room. 🥵🔥 Sarfaraz said, "Itna Achcha Khana Bana Hai Ki Baat Karne Ka Man Hi Nahi Kar Raha Hai, Sirf Khane Ka Man Kar Raha Hai." 😂 SEEING THE PLACE, IT LOOKS LIKE SURYA & SARFARAZ ARE TRULY DOWN-TO-EARTH PERSONALITIES. ❤️
— Mukku (@Cric_Mukku) November 14, 2026
फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त कमेंट
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'भाई, बहुत शानदार जेस्चर है.'
@Cric_Mukku @surya_14kumar Bhai great gesture 💓💓
— Senthil (@cmpask6) November 15, 2026
दूसरे क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है, 'देखने में स्वादिष्ट लग रहा है.'
@Cric_Mukku Looks delicious 😋
— Jai (@Ved2020king) November 15, 2026
सूर्यकुमार यादव के चाहने वाले एक अन्य शख्स ने लिखा है, 'वाह, बिल्कुल मुंबईकरों जैसा प्यारा अंदाज़.'
@Cric_Mukku Lovely typically Mumbaikars
— Yuvraj (@Yuvraj17351202) November 15, 2026
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में शिरकत कर रहे हैं. जहां वह मुंबई की टीम का हिस्सा हैं. यहां वह मुंबई की टीम का अगुवाई भी कर रहे हैं. हैदराबाद के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चला था. वह मात्र 21 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाने में कामयाब हुए थे. मुकाबले के दौरान उन्होंने केवल 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था.
यह भी पढ़ें- उम्मीदें टूटीं, टिकट बिके पर बल्ला नहीं चला! रोहित शर्मा का NZ में फ्लॉप शो, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हिटमैन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं