विज्ञापन

महाराष्‍ट्र: कर्ज के जाल में फंसी महिला, साहूकार ने बनाए 300 अश्लील VIDEO, दामाद को भी द‍िखाए

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के मुडशिंगी गांव में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक साहूकार ने कर्ज के बदले एक महिला का न केवल शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसके करीब 300 आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया. पीड़िता द्वारा पैसे चुकाने के बावजूद आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहा था. पुलिस ने आरोपी अमित सावंत को गिरफ्तार कर लिया है.

महाराष्‍ट्र: कर्ज के जाल में फंसी महिला, साहूकार ने बनाए 300 अश्लील VIDEO, दामाद को भी द‍िखाए
maharashtra kolhapur moneylender arrested blackmailing woman obscene videos
Ai Generated Image

महाराष्ट्र में महिलाओं की अस्मत लूटने के चौंका देने वाले मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पहले नासिक का अशोक खरात और फिर मुंबई के मलाड का जिम ट्रेनर 'ढोंगी बाबा' और अब कोल्हापुर का साहूकार. साहूकार ने एक महिला को कर्ज के जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम द‍िया है.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में ब्याज पर लिए गए पैसों के बदले साहूकार ने न केवल महिला का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल भी किया. आरोपी साहूकार के पास पीड़िता के करीब 300 आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा है.

10 फीसदी ब्याज पर 2 लाख रुपये उधार लिए

मामला कोल्हापुर के मुडशिंगी गांव का है.आरोपी अमित सावंत के खिलाफ पीड़िता ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है.पीड़िता एक सामाजिक संस्था में स्वास्थ्य सलाहकार के रूप में काम करती है. पारिवारिक दिक्कतों के कारण उसने अपने साथ ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले अमित सावंत से 10 फीसदी ब्याज पर 2 लाख रुपये उधार लिए थे.

300 अश्लील वीडियो वायरल करवाने की धमकी 

आर्थिक तंगी के कारण जब ब्याज की किस्तें रुक गईं, तो आरोपी अमित ने पैसों के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी.जब पीड़िता काम के सिलसिले में यात्रा पर होती, तो आरोपी उसे होटल या कार में ले जाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता था. इस दौरान उसने पीड़िता के नग्न वीडियो और फोटो भी बना लिए.पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पास उसके लगभग 300 अश्लील वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा. 

आरोपी अमित सावंत पुलिस की गिरफ्त में 

हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने नवंबर 2025 तक ब्याज समेत 2 लाख 10 हजार रुपये लौटा दिए थे.इसके बावजूद, आरोपी अमित "25 हजार रुपये और बाकी हैं" कहकर उसे प्रताड़ित करता रहा.उसने ये वीडियो कार मालिक को भेजकर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी.जब पीड़िता के दामाद ने इस बात का विरोध किया और आरोपी से जवाब मांगा, तो अमित ने उन्हें मुडशिंगी के एक होटल में बुलाया.वहां उसने दामाद को उसकी सास के अश्लील वीडियो दिखाए और मारपीट करते हुए पैसे की मांग की.विनय झिंजुर्के, पुलिस उपनिरीक्षक ने बताया कि यह पूरा मामला 2023 से चल रहा था.फिलहाल आरोपी अमित सावंत पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच की जा रही है. 

-विशाल पुजारी की र‍िपोर्ट

अशोक खरात का हाथ काटने वाले को एक लाख का इनाम, ‘गनिमी कावा' का ऐलान, अब तक क्या बड़े खुलासे हुए?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com