भारतीय टीम ने पांचवें वनडे में 22 रन से जीत हासिल की भारत की जीत में जहां गेंदबाजों का अहम योगदान रहा वहीं, मैच के दौरान जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो भारत के गेंदबाजों को लेकर कोच गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनोखी गेंदबाजी रणनीति बनाई जिसने कीवी बल्लेबाजों को परेशान कर दिया. दरअसल, न्यूजीलैंड के पारी के 32 ओवर के दौरान भारत के चारों गेंदबाजों ने 8-8 ओवर की गेंदबाजी की थी. इस समय तक अय्यर ने न तो नमन धीर का इस्तेमाल किया था और न ही अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए थे. जब 32 ओवर का खेल खत्म हुआ तो कप्तान श्रेयस अय्यर अर्शदीप से गेंदबाजी करनवाना चाहते थे लेकिन ओवर के आगाज से पहले कोच गंभीर ने ड्रेसिंग रूम से तिलक वर्मा के हाथों एक संदेश भिजवाया जिसके बाद अय्यर ने गेंद अर्शदीप के बदले आकिब नबी को दी.
भारतीय डगआउट से बैठकर कोच गंभीर ने इस मैच में अहम रणनीति अपनाई जिसका फायदा भारत को मिला, शुरुआत से ही तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी दी गई, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला और न्यूजीलैंड के एक से एक बल्लेबाज सस्ते में निपट लिए गए. गौतम गंभीर का यह मास्टर स्ट्रोक काम आया और भारतीय टीम इस कम स्कोर वाले मैच को जीतने में सफल रही.
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे जिनके नाम 3 विकेट रहे. वहीं, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, अक्षर पटेल और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने बनाए. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 42 गेंद पर 31 रन की पारी खेली.
DSP सिराज का अहम विकेट
न्यूजीलैंड की पारी के दौराम मोहम्मद सिराज ने फिन एलन को अहम मौके पर बोल्ड कर दिया. यह एक ऐसे विकेट था जिसने मैच को पूरी तरह से भारत की झोली में डालने का काम किया. एलन आजके मैच में केवल 1 रन ही बना सके. सिराज ने उन्हें अपनी खूबसूरत अंदर आती हुई गेंद से चकमा देकर क्लीन बोल्ड कर दिया. जब फिन एलन वापस जा रहे थे तो उनके चेहरे पर जो भाव थे वह यह बयां करने के लिए काफी था कि मैच न्यूजीलैंड के हाथ से निकल गया है.
MOHAMMAD SIRAJ WON THE GAME CHANGER OF THE MATCH AWARD IN 5TH ODI MATCH. 🫡 - What a bowler! https://t.co/cPSi9Rr3D7
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 15, 2026
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी की थी. भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में 209 रन बनाए जिसमें ईशान किशन ने 46 और अक्षर पटेल ने भी 46 रन की पारी खेली, भारत की पारी में रोहित शर्मा 7 और विराट कोहली 5 रन ही बना सके.
भारत ने 3-1 से जीती सीरीज
पांचवें वनडे में भारतीय खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस
- अक्षर पटेल 46 रन बनाए
- ईशान किशन 46 रन बनाए
गेंदबाजों का परफॉर्मेंस
- अर्शदीप 3/30
- मो. सिराज 2/50
- आकिब नबी 1/37
- यश ठाकुर 1/38
- नमन धीर 1/4
- अक्षर पटेल 2/28
भारत 209(42.1 ओवर)
NZ 187 (48.1 ओवर)
यह भी पढ़ें | भारतीय तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर भारत ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज
यह भी पढ़ें | आर्यवीर ने पापा वीरेंद्र सहवाग को फोन कर खोला जीत का सीक्रेट, बोले- 'दिमाग में सिर्फ सीता राम का जाप चल रहा था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं