विज्ञापन

अशोक खरात का हाथ काटने वाले को एक लाख का इनाम, ‘गनिमी कावा’ का ऐलान, अब तक क्या बड़े खुलासे हुए?

Reward Announced to ‘Godman’ Ashok Kharat: पुणे में ‘गनिमी कावा’ संगठन ने यौन शोषण के आरोपी अशोक खरात के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने ऐलान किया कि खेरात का हाथ काटने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

अशोक खरात का हाथ काटने वाले को एक लाख का इनाम, ‘गनिमी कावा’ का ऐलान, अब तक क्या बड़े खुलासे हुए?

Ashok Kharat: महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में घिरे नासिक के ज्योतिषाचार्य बाबा अशोक खरात उर्फ 'कैप्टन' का हाथ काटने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. पुणे में ‘गनिमी कावा' यह एलान किया है. आरोपी खरात बाबा के खिलाफ संगठन के सदस्यों ने सोमवार 23 मार्च को पुणे के बाल गंधर्व चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अशोक खरात ने “आस्था के साथ विश्वासघात” और “महाराष्ट्र की आध्यात्मिक परंपरा को कलंकित करने का काम किया है.   

58 महिलाओं के वीडियो मिले

बता दें कि खरात बाबा पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है, वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. ‘कैप्टन' और खरात बाबा के नाम से मशहूर अशोक खरात मर्चेंट नेवी में रह चुका है, इसके बाद उसने ज्योतिष के क्षेत्र में एंट्री की थी, पुलिस को उसकी पेन ड्राइव से 58 महिलाओं के वीडियो मिले हैं. आरोपी खरात ने इन महिलाओं को झांसे में लेकर नशीला पदार्थ दिया, सम्मोहित किया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया. हिडन कैमरों के लिए उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल किया. हालांकि, आरोप लगाया जा रहा है कि उसके चंगुल में फंसी महिलाओं की संख्या इससे कहीं अधिक है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे पहले 35 साल की महिला ने की शिकायत 

तीन साल तक खरात बाबा की दरिंदगी का शिकार हुई 35 साल की महिला ने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की तो इस मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हुए. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह मामला केवल व्यक्तिगत अपराध तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार राजनीतिक और आपराधिक गठजोड़ से जुड़ते नजर आ रहे हैं.  खरात बाबा के कांड की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसकी अगुवाई तेजस्वी सातपुते कर रही हैं. 

पाथर्डी इलाके में करीब 30 एकड़ जमीन

अशोक खरात के पास 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि खरात की संपत्तियां नासिक जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में फैली हुई हैं. इनमें सबसे बड़ी संपत्ति नासिक के पाथर्डी इलाके में करीब 30 एकड़ जमीन है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, उसके गृह तालुका सिन्नर में 45 एकड़ जमीन है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. उसकी पत्नी और दो बेटियों के नाम पर भी पाथर्डी में करीब 30 करोड़ की संपत्ति है. वहीं, ईशानेश्वर मंदिर के पीछे 30-35 एकड़ में फैला एक भव्य फार्महाउस ‘ब्रह्मा सदन' भी है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, ओझर एयरपोर्ट के पास 5 करोड़ रुपये की जमीन, नासिक शहर में 5 करोड़ का बंगला और कनाडा कॉर्नर इलाके में करीब 1 करोड़ का ऑफिस भी खरात के नाम पर है. 

खरात बाबा ने 150 विदेश यात्रा, परिवार संग दक्षिण कोरिया भी गया 

खुद को ‘कैप्टन' और 'धर्मगुरु' कहने वाला आरोपी अशोक खरात के कथित तौर पर करीब 150 विदेश यात्राएं करने की बात कही जा रहा है. हाल ही में वह अपने परिवार के साथ दक्षिण कोरिया की यात्रा पर भी गया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इन तस्वीरों में वह फैशनेबल लुक में नजर आ रहा था.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com