- चीन ने CE-25A नामक 10 टन वजनी इलेक्ट्रिक यात्री विमान पेश किया है, जो 19 यात्रियों को ले जा सकता है
- यह विमान 300 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भर सकता है और 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है
- CE-25A ने 19 बिना पायलट वाली उड़ानों के बाद पहली बार पायलट के साथ सफल उड़ान पूरी की है
इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब चीन प्लेन के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज ही चीन ने 10 टन वजनी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक यात्री विमान पेश किया है, जो बिना पायलट के या पायलट के साथ उड़ सकता है. इलेक्ट्रिक प्रोपेलर वाला यह CE-25A विमान 19 यात्रियों को एक बार में ले जा सकता है. यह 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है और 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है.
इस बार पायलट के साथ उड़ा
19 मानवरहित (बिना पायलट वाली) टेस्ट उड़ानों के बाद, इसने अपनी पहली पायलट वाली उड़ान भी पूरी कर ली है. पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के बिनझोऊ में हुई इस उड़ान के दौरान विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट-टेस्ट इंजीनियर सवार थे. CE-25A, COMAC का पहला इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान है. मुख्य रूप से शहरों के बीच कमर्शियल उड़ानों के लिए डिजाइन किए गए इस विमान में 19 यात्री बैठ सकते हैं और इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 10 टन है. इसकी क्रूजिंग स्पीड 300 किमी प्रति घंटा, क्रूजिंग ऊंचाई 2,400 मीटर और रेंज 400 किमी है.
देखें वीडियो
China UNVEILS 10-TON ALL-ELECTRIC PASSENGER PLANE that can fly AUTONOMOUSLY or with PILOT CE-25A with ELECTRIC PROPELLERS carries 19 PASSENGERS, cruises at 300 KM/H, flies 400 KM COMPLETES FIRST PILOTED FLIGHT after 19 UNMANNED test flights https://t.co/YVSCeYw8hf
— RT (@RT_com) November 14, 2026
कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (COMAC) के अनुसार, विमान ने सामान्य रूप से काम किया और इसके सभी परफॉरमेंस पैरामीटर उम्मीदों के अनुरूप रहे. CE-25A, COMAC का पहला इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान है. इस विमान ने इस साल 2 फरवरी को अपनी पहली बिना पायलट वाली (ऑटोनॉमस) उड़ान पूरी की थी. COMAC, चीनी बैटरी निर्माता CATL, शंघाई जिओ टोंग यूनिवर्सिटी और अन्य साझेदारों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित CE-25A ने अब तक 19 बिना पायलट वाली (ऑटोनॉमस) उड़ानें पूरी कर ली हैं. चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने 'टाइप सर्टिफिकेट' के लिए COMAC के आवेदन को स्वीकार कर लिया है.
घरेलू उड़ानों के लिए गेमचेंजर
अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. मगर 400 किलोमीटर की रेंज अगर सही साबित होती है तो ये घरेलू उड़ानों की दिशा में एक मील का पत्थर होगा. इलेक्ट्रिक होने की वजह से जाहिर है इसका किराया कम होगा. वहीं बिना पायलट के उड़ान भरने की क्षमता के कारण एयरलाइंस को पायलटों की संख्या भी काफी कम रखने में मदद मिलेगी. इससे इसके ऑपरेशंस में भी कमी आएगी. भारत सहित दुनिया भर के देशों में अब घरेलू उड़ानों की मांग बढ़ती जा रही है. ऐसे में चीन का ये नया कमर्शियल प्लेन गेमचेंजर साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान को 16 राज्यों में बांटने के असीम मुनीर के प्लान पर लगा ब्रेक, शहबाज और जरदारी ने पलट दिया गेम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं