विज्ञापन

चारों तरफ पानी और पेड़ पर फंसा शख्स... जलगांव में बारिश के बाद नदी के जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक्टिव होने के साथ, IMD ने कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 14 जिले येलो अलर्ट के दायरे में हैं.

चारों तरफ पानी और पेड़ पर फंसा शख्स... जलगांव में बारिश के बाद नदी के जलस्तर ने बढ़ाई मुश्किलें
अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गया शख्स पेड़ पर चढ़ गया. (Photo: Screengrab/NDTV)
जलगांव:

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में लगातार बारिश की वजह से अंजनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे एक शख्स नदी में फंस गया. इसके बाद जो हुआ, उसे देखने के लिए आस-पास भीड़ लग गई. अचानक पानी बढ़ने से फंसा हुआ शख्स पेड़ पर चढ़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि चारों तरफ तेज धारा में बहता हुआ पानी नजर आ रहा है. पानी में खड़े पेड़ पर शख्स चढ़ा हुआ है, जिसको लोग देखने के लिए आस-पास इकट्ठा हैं.

पानी के बीच फंसे शख्स की पहचान सुरेश भील के तौर पर हुई है. तेज बहाव में फंसने के बाद, अपनी जान बचाने के लिए वह नदी के बीचों-बीच एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया.

जलस्तर बढ़ने के बाद का नजारा.

जलस्तर बढ़ने के बाद का नजारा.
Photo Credit: NDTV

शख्स को पानी के बीच फंसा हुआ देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी. लगातार बारिश के बाद नदी के तेज बहाव की वजह से बचाव कार्य में रुकावट आई.

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे उफनती नदियों या नालों को पार न करें और पानी भरे इलाकों से दूर रहें. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और इससे जान को गंभीर खतरा हो सकता है.

महाराष्ट्र के आठ जिलों में अलर्ट!

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक्टिव होने के साथ, IMD ने कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 14 जिले येलो अलर्ट के दायरे में हैं.

उत्तरी महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है. धुले, नंदुरबार, जलगांव और नासिक के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की उम्मीद है और नदियों, नालों और छोटी जलधाराओं का जलस्तर बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: जलगांव सड़क हादसा: खुशियां मातम में बदलीं; कार, बाइक और ST बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत

कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. अधिकारियों ने नागरिकों और किसानों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, मुंबई, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Jalgaon, RIVER, IMD, Weather Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com