विज्ञापन

पिक्चर अभी बाकी है.. पीटी उषा प्रेसीडेंट की चुनावी रेस में हुईं शामिल, चार दिनों पहले हुई हार के बावजूद बन सकती हैं अध्यक्ष

एशियाई खेलों में 4 गोल्ड समेत रिकॉर्ड 11 पदक जीतनेवाली पीटी उषा की सबसे बड़ी हार अब भी लॉस एंजेल्स के 1984 ओलिंपिक्स में चौथे नंबर पर आना ही रहा है, जिसकी टीस भारतीय खेलप्रेमी बरसों से महसूस करते रहे हैं. 

पिक्चर अभी बाकी है.. पीटी उषा प्रेसीडेंट की चुनावी रेस में हुईं शामिल, चार दिनों पहले हुई हार के बावजूद बन सकती हैं अध्यक्ष
पीटी उषा

भारतीय ओलिंपिक संघ IOA के चुनावी रेस में इमोशन है, ड्रामा है, थ्रिल है और सस्पेंस है. शेक्सपियर के नाटकों जैसा विश्वासघात और चौंकाने वाले आड़े-तिरछे मोड़ तो हैं ही. IOA का चुनाव किसी मनमोहन देसाई का बॉलीवुड पिक्चर बनता जा रहा है. इसी हफ़्ते 9 नवंबर को पीटी उषा को ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ मेरिट-SOM' चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. उस चुनाव में वो अंजू बॉबी जॉर्ज (53 वोट), रानी रामपाल (50 वोट), डोला बनर्जी (45 वोट) और साइना नेहवाल (43 वोट) से हार गईं और पांचवें नंबर पर (40 वोट) रहीं. 

उषा ने हार नहीं मानी. बेइमानी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया और इसकी शिकायत अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक परिषद- IOC तक से कर दी. एक बार लगा कि उषा का खेल खत्म. 

आइस हॉकी संघ के जरिये उषा का कमबैक

गुरुवार देर रात जारी IOA कार्यकारी परिषद की प्रोविजनल इलेक्टोरल कॉलेज लिस्ट सामने आई तो 28वें नंबर पर आईस हॉकी की महिला मतदाता के तौर पर पिलावुलाकंडी टेकेपरम्बिल उषा यानी पीटी उषा का नाम सामने दिखा. मतलब साफ है उषा ने हार नहीं मानी है. वो चुनावी रेस में बरकरार हैं.

ट्रैक क्वीन की चुनावी कमबैक की कोशिश

एशियाई खेलों में 4 गोल्ड समेत रिकॉर्ड 11 पदक जीतनेवाली पीटी उषा की सबसे बड़ी हार अब भी लॉस एंजेल्स के 1984 ओलिंपिक्स में चौथे नंबर पर आना ही रहा है, जिसकी टीस भारतीय खेलप्रेमी बरसों से महसूस करते रहे हैं. 

वरिष्ठ पत्रकार नॉरिस प्रीतम कहते हैं, 'ट्रैक पर रेस के दौरान एथलीट पीटी उषा आगे ही आगे रहती थीं. कोई ऐसी रेस याद नहीं आती जहां उन्हें कमबैक की जरूरत पड़ी हो. IOA के प्रेसीडेंट की रेस अब दिलचस्प हो गई है.'

भारतीय ओलंपिक संघ- IOA के भीतर सत्ता की लड़ाई वाकई फ़िल्मी होती दिखी जब पीटी उषा का का नाम आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया- IHAI की महिला मतदाता के तौर पर आगे आ गया. 

स्पोर्ट्समैन ऑफ मेरिट में हार के बाद उषा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति- IOC को पत्र लिखकर SOM चुनावों के दौरान नियमों को तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं. अब 5 दिसंबर को होने वाले IOA चुनाव में प्रेसीडेंट का चुनाव दुबारा लड़ने के लिए वो एक कैंडिडेट बन सकती हैं. 

IOA प्रेसीडेंट की रेस में कौन-कौन? 

भारतीय ओलिंपिक संघ के कार्यकारी परिषद के प्रोविजनल इलेक्टोरल कॉलेज की लिस्ट में 60 अहम खिलाड़ियों और अधिकारियों के नाम जारी किये गये हैं. 

IOA की कार्यकारी परिषद के प्रोविजनल इलेक्टोरल कॉलेज की ताजा लिस्ट में भारतीय फुटबॉल संघ से कल्याण चौबे, टेनिस संघ से चिंतन पारिख और रुश्मि चक्रवर्ती, तीरंदाजी संघ से वीरेन्द्र सचदेवा और पूर्णिमा महतो, एथलेटिक्स संघ से आदिल सुमेरिवाला और ज्योतिर्मय सिकदर, भारतीय हॉकी संघ से भोलानाथ सिंह, रग्बी संघ से राहुल बोस, वेटलिफ़्टिंग संघ से सहदेव यादव और नेशनल राइफ़ल संघ से अजय पटेल जैसे नाम सामने आये हैं. 

ओलिंपिक पदक विजेता शूटर गगन नारंग और ओलिंपिक पदक विजेता शटलर साइना नेहवाल के नामों को लेकर पहले ही बाज़ार गर्म है. इसका मतलब ये भी है कि प्रेसीडेंट के चुनाव के लिए फ़ील्ड खुल गया है. जांच और आपत्तियों, यदि कोई हो, के बाद अंतिम मतदाता सूची रविवार को घोषित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल, दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com