विज्ञापन

मैं शरद पवार से मिला, सुप्रिया से कही ये बात... जानें NCP विलय पर क्या बोले छगन भुजबल

छगन भुजबल ने कहा कि उन्होंने सुप्रिया सुले से कहा था कि पवार साहब का तो पता नहीं, लेकिन उनको जरूर साथ आना चाहिए . आज अजित गुट एनडीए और बीजेपी के साथ है, जबकि पवार साहब इंडिया गठबंधन के साथ हैं, इसलिए आगे क्या होगा यह देखना होगा.

मैं शरद पवार से मिला, सुप्रिया से कही ये बात... जानें NCP विलय पर क्या बोले छगन भुजबल
NCP विलय पर छगन भुजबल
फाइल फोटो
  • छगन भुजबल ने एनसीपी के विलय की अटकलों पर कहा कि दोनों पवार गुटों के साथ आने से उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी
  • उन्होंने शरद पवार से मुलाकात की लेकिन इस दौरान एनसीपी के विलय पर कोई चर्चा नहीं हुई
  • छगन भुजबल ने स्पष्ट किया कि वह सुनेत्रा पवार गुट के साथ मजबूती से खड़े हैं
मुंबई:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी कि एनसीपी के विलय की अटकलों से अजित पवार गुट के मंत्री छगन भुजबल बहुत खुश हैं. उनका कहना है कि अगर दोनों पवार साथ आएं तो सबसे ज्यादा खुशी उनको ही होगी. नासिक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में छगन भुजबल ने कहा कि मीडिया में देख रहा हूं, अभी मर्जर-मर्जर का खेल चल रहा है. दोनों तरफ से मिलकर सही तरीके से इस पर काम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला एक साथ मिलकर लिया जाना चाहिए. 

शरद पवार से मिला, लेकिन विलय पर बात नहीं

शरद पवार से मुलाकात का जिक्र करते हुए छगन भुजबल ने कहा कि वह भी उनसे मिलने अस्पताल गए थे लेकिन उनके बीच इस दौरान मर्जर पर कोई चर्चा नहीं हुई. छगन ने कहा कि उनके जीवन में सिर्फ दो ही नेता रहे हैं. पहले बालासाहेब ठाकरे और दूसरे शरद पवार. लेकिन आज शरद पवार साहब की पार्टी अलग है. 

मैं अपनी पार्टी के साथ खड़ा हूं

छगन ने कहा कि जो भी होगा सुनेत्रा पवार हमें विश्वास में लेकर आगे की सारी बात बताएंगी. अगर कोई एक साथ आ रहा है तो यह खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि एनसीपी की स्थापना के समय पवार साहब और मैं ही साथ थे. नए लोगों को शायद यह इतिहास मालूम नहीं होगा. छगन ने कहा कि वह अपनी पार्टी के नेताओं, विधायकों, जिला प्रमुखों और पदाधिकारियों के साथ ही रहेंगे. ये कहकर उन्होंने कम से कम ये तो पुख्ता कर दिया कि वह सुनेत्रा गुट के साथ मजबूती से खड़े हैं. 

एक साथ कैसे आएं? पहल कौन करे?

उन्होंने कहा कि हम एक साथ कैसे आएं? पहल कौन करे? ऐसे कई सवाल हैं. लेकिन हम सरकार नहीं छोड़ेंगे. अगर मुझ पर कोई जिम्मेदारी डाली गई और सुनेत्रा पवार ने कहा तो मैं बात करूंगा और पहल करूंगा.उन्होंने साफ किया कि जो भी होगा, सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में होगा. यह राष्ट्रीय स्तर पर या मंत्री स्तर पर कैसे होगा ये उनको नहीं पता. 

सुप्रिया सुले से कही थी ये बात

छगन भुजबल ने कहा कि उन्होंने सुप्रिया सुले से कहा था कि पवार साहब का तो पता नहीं, लेकिन उनको अजित पवार गुट के साथ आना चाहिए . उन्होंने कहा कि आज अजित गुट एनडीए और बीजेपी के साथ है, जबकि पवार साहब इंडिया गठबंधन के साथ हैं, इसलिए आगे क्या होगा यह देखना होगा. विलय होता है तो इस बारे में एनडीए से भी पूछना पड़ेगा, बल्कि फडणवीस ने तो कहा भी है कि उनसे भी पूछना पड़ेगा. भुजबल ने कहा कि उनको किनारे नहीं कर सकते. एनसीपी का विलय 
 कैसे मुमकिन किया जाए, यह उनके लिए भी एक जटिल सवाल है.

भुजबल ने आगे कहा कि ठाकरे परिवार(राज-उद्धव) एक साथ आ गया है, अगर पवार परिवार एक साथ आता है तो किसे अच्छा नहीं लगेगा.लेकिन वहां स्थिति अलग थी, उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन के साथ हैं और MNS एक अलग पार्टी है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-पवार परिवार में कैसी होगी डील? सुप्रिया की दो टूक के बीच महाराष्ट्र में विधायकों का मूड भांपने में जुटीं सुनेत्रा पवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, NCP Merger News, NCP (Sharad Pawar), Supriya Sule, Sunetra Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com