- मंत्रालय की कैंटीन में गुजराती ढोकला-दाबेली की एंट्री, लेकिन महाराष्ट्र के कांदेपोहे को जगह नहीं!
- महाराष्ट्र मंत्रालय की कैंटीन का मेन्यू बदला
- कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अलग रेट
महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रालय और विधानभवन की कैंटीन के मेन्यू में बड़ा बदलाव किया है. अब यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को खाने में 54 तरह के ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें गुजराती, उत्तर भारतीय और साउथ इंडियन डिश को खास जगह दी गई है. लेकिन इसको लेकर सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि जहां एक ओर मूंग ढोकला, सफेद ढोकला और कच्छ दाबेली जैसे गुजराती खानों को नए मेन्यू का शामिल किया, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के लोकप्रिय नाश्ते कांदे पोहे को इसमें शामिल नहीं है. नए मेन्यू को लेकर सरकार ने तले और सेहत के लिए नुकसानदायक खाद्य पदार्थों की जगह पौष्टिक विकल्प उपलब्ध कराने की पहल बताया है.
मंत्रालय की कैंटीन में गुजराती व्यंजनों की धूम
मुंबई स्थित मंत्रालय और विधानभवन की उपाहारगृहों (कैंटीन) के मेन्यू में मूंग ढोकला, सफेद ढोकला और कच्छ की दाबेली को शामिल किया गया है. इसके अलावा पुणे मिसल, शेगांव कचोरी, सेवई उपमा और कोथिंबीर वड़ी जैसे महाराष्ट्र और उत्तर भारतीय स्वाद वाले व्यंजन भी मिलेंगे. खास बात यह है कि 54 खाद्य पदार्थों की सूची में कांदेपोहे को जगह नहीं मिली है.
समोसे-बटाटे वड़े की जगह पौष्टिक विकल्प
राज्य सरकार ने मंत्रालय और विधानभवन की कैंटीन में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का फैसला किया है. इसके तहत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक तले हुए और ज्यादा मसालेदार खाद्य पदार्थों को मेन्यू से हटाने की पहल की गई है. मंत्रिमंडल ने पहले ही निर्देश दिया था कि कैबिनेट और सरकारी बैठकों में बटाटे वड़े, भजी और समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ न परोसे जाएं. चाय-कॉफी की जगह लेमन टी और ग्रीन टी देने का भी निर्णय लिया गया था.
इडली और डोसा की भी कई वैरायटी
दक्षिण भारतीय व्यंजनों में पालक इडली, वेज इडली, पौष्टिक इडली, मूंग इडली और साधारण इडली शामिल हैं. वहीं, ओनियन उत्तपम, पेपर डोसा और मसाला डोसा भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा बीट कबाब, वेज मंचाव सूप और हरा भरा कबाब जैसे विकल्प भी मेन्यू में हैं.
कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग कीमतें
नई व्यवस्था में एक ही खाद्य पदार्थ के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों से अलग-अलग कीमत वसूली जाएगी.
- डिश का नाम | कर्मचारी | अधिकारी |
- बीट कबाब ₹20 ₹25
- कॉकटेल समोसा ₹15 ₹20
- झटका भेल ₹20 ₹25
- वेज मंचाऊ सूप ₹20 ₹25
- कच्छ की दाबेली ₹30 ₹35
- पावभाजी ₹40 ₹45
- शेगांव कचोरी ₹30 ₹35
- सेवई उपमा ₹25 ₹30
- पुणे की मिसल ₹30 ₹35
- पंजाबी समोसा ₹20 ₹25
- ओनियन उत्तपम ₹20 ₹25
यह भी पढ़ें : यूपी के 18 जिलों में 5 रुपये में भोजन, नवंबर में शुरू होगी अन्नपूर्णा रसोई योजना; लखनऊ-कानपुर समेत ये शहर शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं