सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के बेटे की एक तस्वीर जेडीयू नेता नीरज कुमार के साथ तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह नीरज कुमार को अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने इसे पूरी तरह से भ्रामक और एआई निर्मित बताया है.
बता दें कि विधान परिषद के चुनाव में अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था, जिसके बाद जेडीयू ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. इस निष्कासन के बाद अनंत सिंह ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि वह अपनी बेटी की शादी में नीरज कुमार को आमंत्रित नहीं करेंगे. लेकिन अब उनके बेटे की यह कथित निमंत्रण देती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
4 लाख मेहमानों के स्वागत की तैयारी
अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर गांव में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि समारोह में 3 से 4 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. मेहमानों के लिए 150 से अधिक प्रकार के व्यंजन परोसने की तैयारी की जा रही है. गांव में स्वागत द्वार, अतिथि व्यवस्था, मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारियां जोरों पर हैं.
तीन दर्जन कलाकारों के आने का दावा
अनंत सिंह ने दावा किया है कि शादी समारोह में मनोरंजन जगत की भी बड़ी मौजूदगी देखने को मिल सकती है. उनके मुताबिक अभिनेता सोनू सूद, सांसद एवं गायक मनोज तिवारी, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह और भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत करीब तीन दर्जन फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कितनी पढ़ी-लिखीं? शादी की चर्चाओं के बीच खुद दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं