विज्ञापन

ऐसी भ्रष्ट पुलिस नहीं देखी... भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान से अखिलेश यादव को मिला मौका, क्या लिखा

साक्षी महाराज के कुछ ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कहते सुने जा रहे हैं कि ऐसी भ्रष्ट पुलिस उन्होंने कभी नहीं देखी.

ऐसी भ्रष्ट पुलिस नहीं देखी... भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान से अखिलेश यादव को मिला मौका, क्या लिखा
  • उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने मौरावां थाने की पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था
  • 75 साल के रामस्वरूप लोधी की मौत के मामले में परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए थे
  • साक्षी महाराज ने थाने के एसओ को फटकार लगाई और अधिकारियों से खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी
लखनऊ:

यूपी के उन्नाव से लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने एक मामले में पुलिस पर टिप्पणी की थी. उसे अखिलेश यादव ने हाथोंहाथ लपक लिया है और साक्षी महाराज की शिकायत को बाहर निकलने का रास्ता भी बता दिया. मामला यह था कि उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में 75 साल के रामस्वरूप लोधी की एक विवाद के दौरान मौत हो गई थी. इस मामले में रामस्वरूप के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उनके शरीर पर आई चोटों को नजरअंदाज किया था. परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में लीपापोती का भी आरोप लगाया था. इसी को लेकर सांसद साक्षी महाराज ने थाने के एसओ को फटकारा था. इसके अलावा अन्य अधिकारियों से भी उनकी बहस हुई थी.

इस संबंध में अखबार में भी खबरें छपी थीं. साक्षी महाराज के कुछ ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह कहते सुने जा रहे हैं कि ऐसी भ्रष्ट पुलिस उन्होंने कभी नहीं देखी. इसके अलावा मौरावां थाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह दलाली का अड्डा बन गया है. इसी पर अखिलेश यादव ने मौका लपकते हुए भाजपा पर तंज कसा है तो वहीं साक्षी महाराज की शिकायत को बाहर निकलने का रास्ता बता दिया. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, 'हाथ कंगन को आरसी क्या, देखे-भोगे को ‘साक्षी' क्या.'

इसके आगे अखिलेश यादव ने लिखा, 'जब सत्ताधारियों के अपने ही सांसद थानों को ‘दलाली का अड्डा' घोषित कर रहे हैं तो भ्रष्ट शासन-प्रशासन के बारे में विपक्ष क्या बोले. उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जी तो अपनी ही सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं: अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी. शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है.' बता दें कि साक्षी महाराज अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं. कई बार अपने समर्थकों के लिए वह थाने में पैरवी भी करते हैं. ऐसा ही एक मामला था, जिसे लेकर वह मौरावां पुलिस से भिड़ गए और उसके बारे में शिकायत भी की. सीधे थाने के एसओ से ही उन्होंने अपनी बात की और अपना नाराजगी भी जाहिर की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sakshi Maharaj, Sakshi Maharaj Controversial Remark, Sakshi Maharaj News In Hindi, Sakshi Maharaj News, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com