महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात को हुई बारिश आम जनमानस पर कहर बनकर टूटी. भारी बारिश के चलते हुई भूस्खलन की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है. मुंबई में बारिश को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश/गरज के साथ और छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश जारी है. दिल्ली के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी खड़ी हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहने के बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ठाणे, कल्याण और रायगढ़ में सुबह 7 बजे तक रेड अलर्ट की चेतावनी है जबकि मुम्बई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हाई टाइड का वक्त सुबह 7.29 बजे 3.6 मीटर और शाम 7.01 बजे 3.58 मीटर रहेगी. अभी शहर में हल्की बारिश हो रही है. रेल, सड़क और हवाई यातायात सामान्य है.
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ गर्म मौसम रहने की संभावना है. महाराष्ट्र-गोवा तट के साथ-साथ 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है.
READ ALSO: भारी बारिश में हादसों के बीच कैसे पानी-पानी हुई मुंबई, देखिए तस्वीरों में
बता दें कि मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही आर्थिक राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव हुआ और यातायात भी प्रभावित रहा. पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने भारी बारिश के चलते मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया तथा लंबी दूरी की कई ट्रेनों का या तो मार्ग परिवर्तित कर दिया गया या उनका अन्य स्टेशनों से परिचालन हो रहा है.
वीडियो: मुंबई में जानलेवा बारिश, अगल-अलग हादसों में 31 लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं