विज्ञापन

मुंबई में 'विधायक जी' की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने युवक को रौंद डाला, हिट एंड रन केस में ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई में विधायक स्टीकर लगी तेज रफ्तार कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.

मुंबई में 'विधायक जी' की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने युवक को रौंद डाला, हिट एंड रन केस में ड्राइवर गिरफ्तार
मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को मर्सिडीज ने कुचला
NDTV
  • मुंबई के निक्कीनगर में हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक ओमिल अनिल गायकर को गिरफ्तार किया है
  • सुनील कोली को तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने टक्कर मारी, जिससे उसकी सड़क किनारे मेहराब में गिरकर मौत हो गई
  • आरोपी चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पकड़ा

मुंबई के निक्कीनगर में 25 साल सुनील कोली की जान लेने वाले हिट एंड रन मामले में खड़कपाड़ा पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया है. बुधवार सुबह हुए इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना में इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार जब्त कर आरोपी चालक ओमिल अनिल गायकर को गिरफ्तार किया है. इस कार पर ‘महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य' का स्टिकर लगा होने की बात सामने आने से मामला चर्चा में है.

बुधवार सुबह करीब 5.30 से 6 बजे के बीच सुनील कोली मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील उछलकर सड़क किनारे बने मेहराब में जा फंसा और उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद चालक घायल युवक की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया था.

सीसीटीवी से कार तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान खड़कपाड़ा पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके आधार पर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार जब्त की और चालक ओमिल अनिल गायकर को गिरफ्तार किया. आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कार पर विधायक का स्टिकर, जांच के दायरे में मामला

हादसे में इस्तेमाल कार के आगे ‘महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य' का स्टिकर लगा होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस इस स्टिकर के स्रोत और उसे लगाने के उद्देश्य की जांच कर रही है. हालांकि स्टिकर लगे होने मात्र से कार के किसी विधायक से जुड़े होने की पुष्टि नहीं होती है. पुलिस जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें | मिडिल ईस्ट में शांति में भारत निभा सकता है बड़ी भूमिका... NDTV World Summit में बोले ईरानी प्रतिनिधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News, Mumbai News Hindi, Mumbai News In Hindi, Mumbai News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com