विज्ञापन

244 रन से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, बोले- ये हालात ठीक नहीं है...

भारतीय टीम को चौथे वनडे मैच में 244 रन से हार का सामना करना पड़ा है. हार के बाद कोच गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया है.

244  रन से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, बोले- ये हालात ठीक नहीं है...
गौतम गंभीर ने किया रिएक्ट
BCCI

भारत को चौथे वनडे में 244 रन से हार का सामना करना पड़ा जो वनडे इतिहास में भारत का यह रनो के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हार है. हार के बाद गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया है और 89 रन पर आउट होने की स्थिति को चिंतनात्मक बताया है. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने कहा, "इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी कोई गेंद नहीं होती जिसे खेला न जा सके. मैट हेनरी ने अच्छी जगहों पर गेंदबाजी की, लेकिन हमें उसका सामना करने में सक्षम होना चाहिए. जब ​​आप 90 के आसपास के स्कोर पर पूरी तरह आउट हो जाते हैं, तो यह चिंता की बात होती है. ये हालात विश्व कप के काफी करीब हैं. पिछले मैच में भी हमने सात विकेट गंवा दिए थे, जो कि चिंता का विषय है".

इसके अलावा बल्लेबाजों के फ्लॉप शो पर गंभीर ने रिएक्ट किया, खासकर 'वबल सीम' का सामना करने पर गंभीर ने कहा, " मैं बहुत ज्यादा तकनीकी बारीकियों में नहीं जाता, गेंद में बहुत ज्यादा विविधता नहीं था, गेंद की मूवमेंट को बेअसर करना बल्लेबाज का काम है, सीम से ज्यादा, गेंद की लाइन और लेंथ ने हमारे लिए मुश्किलें पैदा कीं, हम क्रीज पर ही फंस गए थे."

वहीं, कोच गंभीर ने गेंदबाजी को लेकर अपनी राय दी और कहा कि उन्हें गेंदबाजी यूनिट पर गर्व है. गंभीर ने कहा," मुझे देश के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी पर गर्व है। हम सभी को अपनी गेंदबाजी इकाई (बॉलिंग यूनिट) पर गर्व होना चाहिए."

हार से निराश हैं गौतम गंभीर 

कोच गंभीर ने हार के बाद आगे कहा, "पिछले मैच में भी हमारे 111 रन पर 7 विकेट गिर गए थे, जो थोड़ी चिंता की बात है. हमें मानसिक रूप से और अपनी स्किल्स के मामले में तैयार रहने की जरूरत है. ऐसी परिस्थितियों में 35-40/0 का स्कोर ठीक है. हमारे पास अनुभव है और उम्मीद है कि हम आखिरी मैच में खुद को ढाल लेंगे.

आकिब नबी बदकिस्मत रहे, अगर हमें विल यंग का विकेट मिल जाता, तो स्थिति कुछ और हो सकती थी, बाद में तो हमेशा यही लगता है कि क्या किया जा सकता था,  हमने कैच छोड़े हैं और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा."

यह भी पढ़ें | नंबर 1 विल यंग-गुरनूर बराड़, नंबर 4 कोहली, चौथे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन-विकेट लेने वाले बल्लेबाज-गेंदबाज

यह भी पढ़ें | हार के बाद टूटा कैप्टन अय्यर का दिल! बोले- ब्रेक में लगा था आसानी से जीत जाएंगे, पर विकेट ने ही दे दिया धोखा!

यह भी पढ़ें | 244 रन से मिली हार के बाद गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, बोले- ये हालात ठीक नहीं है...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com