विज्ञापन

नंबर 1 गुरनूर बराड़, नंबर 4 विराट कोहली, रोहित को झटका, चौथे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन-विकेट लेने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

भारत को चौथे वनडे में 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जो वनडे में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. भारतीय टीम 333 रनों के जवाब में केवल 89 रन ही बना सकी.

नंबर 1 गुरनूर बराड़, नंबर 4 विराट कोहली, रोहित को झटका, चौथे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन-विकेट लेने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज
विराट कोहली नंबर 4 पर खिसके
NDTV

भारत को चौथे वनडे में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, भारतीय टीम 244 रन से हार गई. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 6 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इसके अलावा विल यंग ने शानदार शतकीय पारी खेली जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने 333 रन का स्कोर खड़ा किया था. यंग ने 125 रन की पारी खेली थी. वहीं, टिम सेफर्ट  ने 58 रन बनाए. फिर एलन ने 41 रन की पारी खेली, भारत की पारी के दौरान कोहली और रोहित अपना खाता भी नहीं खोल पाए. ईशान ने भारत की ओर से 21 और नमन धीर ने 21 रन बनाए, हार के बाद भी सीरीज में भारत इस समय 2-1 से आगे है. ऐसे में जानते हैं चौथए वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले गेंदबाज और बल्लेबाज .

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  • विल यंग 3 मैच में 140 रन
  • टिम सेफर्ट 3 मैच में 96 रन
  • डेरिल मिचेल 2 मैच में 83 रन
  • विराट कोहली 3 मैच में 81 रन
  • मिचेल सेंटनर 3 मैच में 59 रन

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • गुरनूर बराड़ 2 मैच में 7 विकेट 
  • जैकब डफी 2 मैच में 6 विकेट
  • अंशुल कंबोज 2 मैच में 4 विकेट 
  • काइम जैमिसन 2 मैच में 4 विकेट 
  • अर्शदीप सिंह 2 मैच में 4 विकेट 

रनों से हिसाब से भारत को मिली यह दूसरी सबसे बड़ी हार है.

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार

  • 245- vs श्रीलंका, 2000
  • 244 vs न्यूजीलैंड, 2026
  • 214 vs साउथ अफ्रीका, 2015
  • 208 vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2004
  • 202 vs इंग्लैंड, 1975
  • 200 Vs न्यूजीलैंड 2010 

अब वनडे सीरीज का पांचवां मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. हालांकि भारतीय टीम सीरीज में बढ़त हासिल करने में सफल ररही है लेकिन जिस तरह से चौथे वनडे में हार मिली है उसे देखते हुए टीम इंडिया पांचवें मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. 

यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा ने बनाया कैचिंग में रिकॉर्ड, इस साल विराट, केएल राहुल सहित सभी को पीछे छोड़ा 

यह भी पढ़ें | IND vs NZ, 4th ODI: किवी गेंदबाजों का कहर, 89 रन पर ढेर हो गई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 244 रनों से हराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com