विज्ञापन

बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज का नाम अब 'नीतीश सेतु', PM मोदी के उद्घाटन से पहले बड़ा फैसला

बिहार के इस ब्रिज को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पर्थला ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है. बिहार के विकास में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए मौजूदा सरकार ने इसका नाम उनके नाम पर रखा है.  

बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज का नाम अब 'नीतीश सेतु', PM मोदी के उद्घाटन से पहले बड़ा फैसला
बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्स लेन ब्रिज का नाम अब 'नीतिश सेतु'
  • बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्स लेन ब्रिज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में नीतीश सेतु रखा गया
  • 22.76 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज 4988 करोड़ रुपये की लागत से L&D और कोरियाई कंपनी ने बनाया है
  • इस ब्रिज की चौड़ाई 32 मीटर है और इस पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे

बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्स लेन ब्रिज को नाम मिल गया है. इस ब्रिज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है. ब्रिज का नाम अब नीतीश सेतु होगा. बिहार सरकार ने इसका ऐलान किया है. पीएम मोदी इस सिक्स लेन ब्रिज का उद्घाटन 21 नवंबर को करेंगे. उससे पहले ही इसे नाम मिल गया है. माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी सरकार ने यह फैसला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में लिया है. 

22.76 किमी. लंबे इस सिक्स लेन पुल को 4988 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.  इसे L&D और कोरियाई कंपनी देबू के ज्वाइंट वेंचर ने मिलकर बनाया है. पुल के डिजाइन को भी कोरियाई कंपनी ने ही तैयार किया था.नीतीश सेतु की कुल लंबाई 22.76 किलोमीटर है, जिसमें 9.76 किलोमीटर का हिस्सा गंगा पर बनाया गया है. इसमें 13 किमी. का एप्रोच रोड है. इसकी चौड़ाई 32 मीटर है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वाहन 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से इस ब्रिज पर फर्राटा भर सकेंगे. इस ब्रिज का उद्घाटन पीएम मोदी 21 नवंबर को करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पर्थला ब्रिज जैसा है 'नीतीश सेतु'

इस ब्रिज को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पर्थला ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है. बिहार का नीतीश सेतु का डिजाइन देखने में बिल्कुल पर्थला ब्रिज जैसा है. बिहार के विकास में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के योगदान को देखते हुए मौजूदा सरकार ने इसका नाम उनके नाम पर रखा है.  

Latest and Breaking News on NDTV

पटना से वैशाली सिर्फ 25 मिनट में पहुंचेंगे

नीातीश सेतु के चालू होते ही पटना से वैशाली पहुंचने में सिर्फ 20 से 25 मिनट लगेंगे. जबकि अभी करीब सवा घटे का समय लगता है. यह कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह-लेन गंगा पुल वैशाली और पटना जिले को जोड़ रहा है. यानी नेशनल हाईवे-30 को NH-103 से कनेक्ट कर रहा है. खास बात यह है कि ये पुल  सात देश के सबसे लंबे नदी पुलों में शुमार होगा. इसके शुरू होते ही वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूरे उत्तर बिहार के जिलों को पटना और दक्षिण बिहार तक हाईवे की कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके चालू होने से महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव और ट्रैफिक  खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- बिहार में 6 लेन का 10 KM लंबा गंगा पुल तैयार, पटना-वैशाली तक तेज रफ्तार, समस्तीपुर-दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, CM Nitish Kumar, Dargah-Bidupur Ganga Bridge, Dargah-Bidupur Six-Lane Ganga Bridge, Vaishali-Patna Mahasetu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com