भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को माउंट मॉन्गानुई में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कैप्टन श्रेयस अय्यर से आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर ये तीनों के तीनों बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन चलते बने. जिसे देख हर कोई हैरान है. हेनरी ने ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित का शिकार किया. उनका शानदार कैच स्लिप में फिन एलन ने पकड़ा. टीम इस बड़े सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि विराट कोहली भी आउट हो गए. ओवर की पांचवी गेंद पर हेनरी ने उन्हें बोल्ड किया. कोहली जिस गेंद पर आउट हुए. वह गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ घूमी थी. जहां भारतीय स्टार चकमा खा बैठे. रोहित और कोहली के सस्ते में निपटने के बाद लोगों को कैप्टन अय्यर से काफी उम्मीदें थी. मगर उन्होंने भी लोगों को निराश ही किया. ओवर की आखिरी गेंद पर वह भी LBW हो गए. हेनरी की यह गेंद भी टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ घूमी थी. जिसे अय्यर समझ नहीं पाए और गेंद उनके पैड से जा टकराई. जिसके बाद हेनरी ने अंपायर के सामने जोरदार अपील किया. शुरुआती अपील को तो कुमार धर्मसेना ने नजरअंदाज किया. मगर जब रीप्ले में देखा गया तो वह आउट पाए गए. गेंद स्टंप के लाइन में थी.
रोहित और कोहली के खिलाफ हेनरी ने चली कमाल की चाल
मुकाबले के दौरान मैट हेनरी ने रोहित और कोहली को आउट करने के लिए जिस तरीके से गेंदबाजी की. उसकी खूब सराहना हो रही है. दरअसल, हेनरी ने रोहित को बाहर जाती गेंद पर फंसाया था. वहीं कोहली को इनस्विंग गेंद पर चारों खाने चित कर दिया. अगले बल्लेबाज अय्यर तो पूरी तरह से कंफ्यूज नजर आए कि गेंद उनके पास किस तरह से आएगी. मगर हेनरी के दिमाग में सब कुछ क्लियर था. उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद भी इनस्विंग डाली. जहां अय्यर क्रीज पर बस स्टैच्यू भर बने रह गए. आगे काम गेंद ने किया. इस तरह भारतीय टीम को पहले ही ओवर में तीन बड़े झटके लगे.
Rohit Sharma gone Matt Henry taken first wicket https://t.co/DlzinG6BWu
— cricket Live (@Msdhoni1546796) November 13, 2026
दूसरी बार एक ही वनडे में शून्य पर पवेलियन लौटे रोहित-विराट
यह दूसरा मौका है जब एक ही वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इससे पहले दोनों बल्लेबाज 2010 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में शून्य पर आउट हो गए थे.
Virat Kohli 0(4) Vs New Zealand 4th ODI 2026 {Ball by Ball} highlights https://t.co/fdXKJa7yDB
— cricket Live (@Msdhoni1546796) November 13, 2026
रोहित के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहली गेंद पर आउट होते ही रोहित शर्मा भारत की तरफ से वनडे में पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की विशेष सूची में शामिल हो गए हैं. पहले स्थान पर सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. ये तीनों बल्लेबाज तीन-तीन बार पहली गेंद पर आउट हुए हैं. उनके बाद सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कृष्णमाचारी श्रीकांत और मनोज प्रभाकर का नाम आता है.
Shreyas Iyer gone 💥 https://t.co/o6rZGY2fVg
— cricket Live (@Msdhoni1546796) November 13, 2026
वनडे में पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
3 बार - सौरव गांगुली
3 बार - वीरेंद्र सहवाग
1 बार - सुनील गावस्कर
1 बार - रवि शास्त्री
1 बार - के. श्रीकांत
1 बार - मनोज प्रभाकर
1 बार - रोहित शर्मा
यह भी पढ़ें- VIDEO: 39 साल की उम्र में भी सुपरमैन! रोहित शर्मा ने हवा में उड़कर पकड़ा ऐसा कैच, माउंट मॉन्गानुई में सब रह गए दंग!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं