Pulsar Offers: Bajaj ब्रांड ने त्योहारी सीजन की खुशियों को दोगुना करने के लिए ऑफर्स की घोषणा कर दी है. Bajaj Auto ने अपनी सबसे लोकप्रिय Pulsar मोटरसाइकिल रेंज पर एक लिमिटेड समय के लिए Festive Offer की शुरुआत कर दी है. इसके तहत ग्राहकों को सीधे 12 हजार तक के बंपर लाभ और कैश छूट दी जा रही है. आपको बता दें कि ये फेस्टिव स्कीम देश भर में बजाज ऑटो के सभी ऑथोराइज्ड शोरूम और डीलरशिप्स पर लाइव हो चुकी है. हालांकि, मिलने वाले फायदे आपके द्वारा चुने गए पल्सर मॉडल और क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं.
कंपनी ने बताया है कि बजाज की इस स्कीम के तहत ग्राहकों को कैश बेनिफिट्स के साथ-साथ गाड़ी लोन लेने पर नील प्रोसेसिंग फीस और 5 फ्री सर्विसेज का बंपर लाभ दिया जा रहा है. जिससे बाइक के रख-रखाव का शुरुआती खर्च काफी कम हो जाएगा.
इन Pulsar मॉडल्स पर ऑफर्स
कंपनी का ये शानदार ऑफर Pulsar सीरीज के लगभग सभी सीसी और स्पोर्ट्स वेरिएंट्स को कवर करता है. इसमें शुरुआती Pulsar 125, NS125, Pulsar 150 से लेकर मिड-रेंज Pulsar N160 S/SS, NS160, NS200, N250 और परफॉर्मेंस लवर्स की चहेती P220F, RS200 व फ्लैगशिप NS400Z शामिल हैं.
नए फीचर्स और हाई-टेक कंसोल से लैस हुई नई Pulsar सीरीज
ये बंपर फेस्टिव ऑफर ऐसे समय में आया है जब बजाज ने हाल ही में अपनी पल्सर सीरीज की लगभग सभी बाइक्स को बेहद मॉडर्न और हाई-टेक फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है.
Pulsar 125 और Pulsar 150: इन दोनों बजट बाइक्स में सबसे बड़ा अपग्रेड करते हुए कंपनी ने इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Google Maps को सपोर्ट करने वाला बिल्कुल नया 5-इंच का टीएफटी (TFT) इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है. इसके अलावा, बेहतर सवारी के लिए इनमें नया रिफाइंड इंजन, अपग्रेडेड गियरबॉक्स, मजबूत फ्रेम और स्मूथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. ये दोनों बाइक्स अब अलग-अलग राइड मोड्स और ट्रैफिक में आसानी से चलने के लिए क्रॉल टेक तकनीक से लैस हैं.
Pulsar N160 S/SS: पल्सर रेंज में थोड़े प्रीमियम पोजीशन पर आने वाली यह मस्कुलर बाइक 18.5 PS की बेहतरीन पावर जनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें भी गूगल मैप्स के साथ 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले, इंटेलिजेंट थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स और क्रॉल टेक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.
Pulsar NS400Z (फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक): इस सबसे दमदार पल्सर के कॉकपिट को भी गूगल मैप्स सपोर्ट वाले 5-इंच टीएफटी कंसोल से अपग्रेड किया गया है. लंबी यात्राओं के लिए इसमें एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और हैजर्ड लाइट्स दी गई हैं. ये बाइक 349 cc इंजन के साथ आती है जो 40 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है. परफॉर्मेंस को पुख्ता करने के लिए इसमें राइड मोड्स, स्पोर्ट्स शिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और सड़क पर मजबूत पकड़ के लिए रेडियल टायर्स दिए गए हैं.
कंपनी को पूरी उम्मीद है कि इस त्योहारी ऑफर और नए अपग्रेड्स की बदौलत इस त्योहारी सीजन में पल्सर बाइक्स की मांग में भारी उछाल देखने को मिलेगा. ये फेस्टिव ऑफर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है. Pulsar 125 की एक्स-शोरूम कीमत 92,990 रुपये से शुरू होती है. यदि आप भी इस दिवाली एक नई पल्सर बाइक घर लाने की सोच रहे हैं, तो अपने नजदीकी बजाज शोरूम पर जाकर तुरंत इसकी बुकिंग और सटीक ऑन-रोड डील्स की जानकारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 7 लाख वाली Tata की कार सीधे 2.30 लाख हो गई सस्ती, बाइक से भी कम आने-जाने का खर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं