फलाहारी बाबा ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े कुछ लोगों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रेमानंद महाराज से मिलने आश्रम आने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ रुपये दिये गए थे. हालांकि, फलाहारी बाबा ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया है. इधर प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें सीढ़ियां चढ़ते समय उनकी धोती पर खून के निशान दिख रहे हैं. कमरे से ग्राइंडर भी बरामद हुआ. पुलिस चोटों, मौत और सभी आरोपों की जांच कर रही है.