विज्ञापन

मां को पीटता था पिता, सबक सिखाने को पागल हो गए बेटे; कत्ल कर कुएं में फेंका शव

इन लोगों ने पहले पिता को जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. फिर इन लोगों ने पिता को एक कुएं में फेंक दिया.

मां को पीटता था पिता, सबक सिखाने को पागल हो गए बेटे; कत्ल कर कुएं में फेंका शव
  • महाराष्ट्र के जालना जिले में दो भाइयों ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
  • आरोपी सुनील और अनिल ने पिता राजू को नशे में पत्नी पिटाई करने पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था
  • अस्पताल ले जाते समय सुनील ने पिता का गला दबाकर हत्या कर दी, अनिल ने बाद में शव कुएं में फेंका
जालना:

महाराष्ट्र के जालना जिले का यह मामला हैरान करने वाला है. यहां मां की पिटाई से खफा दो बेटों ने पिता की हत्या कर दी. आरोप है कि इन लोगों ने पहले पिता को जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. फिर इन लोगों ने पिता को एक कुएं में फेंक दिया. पिता की हत्या करने के मामले में इन दो बेटों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों सुनील देवकर (25) और अनिल देवकर (27) ने वाशिम जिले के निवासी पिता राजू देवकर का शव कथित तौर पर यहां वाघुल डोंगरगांव में एक कुएं में फेंक दिया. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बदनापुर थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'एक अक्टूबर को राजू (48) ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की पिटाई की, जिसके बाद गुस्साए सुनील ने राजू पर डंडे से हमला किया. इसके बाद अनिल और सुनील राजू को छत्रपति संभाजीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले गए. अस्पताल ले जाए जाने के दौरान राजू सुनील को गाली देता रहा, जिसके बाद सुनील ने उसका गला दबा दिया.' अधिकारी ने बताया कि जब वे सिंदखेड राजा पहुंचे तो अनिल को महसूस हुआ कि राजू की मौत हो चुकी है.

अधिकारी ने कहा, 'सुनील ने धमकी दी कि अगर उसे गिरफ्तार किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगा, जिसके बाद घबराए अनिल ने वाघुल डोंगरगांव में एक खेत के कुएं में राजू का शव फेंकने में सुनील की मदद की. इसके बाद दोनों भाइयों ने गांववालों को बताया कि उनका पिता कार से कूदकर भाग गया था. हालांकि बाद में अनिल ने एक और भाई सीताराम को घटनाक्रम की जानकारी दी.' अधिकारी ने कहा कि सीताराम से मिली जानकारी के बाद शव बरामद करके सुनील और अनिल के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि मामला विस्तृत जांच के लिए रिसोड पुलिस को सौंप दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India News, India News Hindi, Maharashtra News, Maharashtra News Hindi, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com