Maharashtra By-Election Results 2026: महाराष्ट्र में हुए उपचुनावों के नतीजों ने सियासी तस्वीर साफ कर दी है. बारामती सीट पर NCP की सुनेत्रा पवार ने दो लाख से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, जबकि राहुरी में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है.
बारामती में जीत के बाद सुनेत्रा पवार के बेटे जय पवार ने समर्थकों से जश्न न मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह कोई खुशी का मौका नहीं है. जय पवार ने स्थानीय घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पास के इलाके में हुई दुखद घटना के चलते वे इस जीत को उत्सव में नहीं बदलना चाहते. जय पवार ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी समर्थकों और शुभचिंतकों की सामूहिक मेहनत का नतीजा है.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
बारामती में सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत
महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा क्षेत्र से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को दो लाख से अधिक वोटों से हराया. यह उपचुनाव बेहद अहम माना जा रहा था, क्योंकि यह सीट पूर्व में दिवंगत नेता से जुड़ी रही है और यहां की जीत को प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा था.
संवैधानिक जरूरत के लिए जरूरी थी जीत
सुनेत्रा पवार के लिए यह चुनाव जीतना राजनीतिक ही नहीं, बल्कि संवैधानिक रूप से भी जरूरी था. नियमों के मुताबिक, किसी भी डिप्टी चीफ मिनिस्टर को शपथ के छह महीने के भीतर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होता है. इस जीत के साथ उन्होंने यह शर्त पूरी कर ली है और अब उनकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित हो गई है.
राहुरी सीट पर बीजेपी की मजबूत पकड़
महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अक्षय करदिले ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) के गोविंद मोकाटे को 1,12,587 वोटों से हराया. अक्षय करदिले को कुल 1,40,093 वोट मिले, जबकि मोकाटे केवल 27,506 वोट ही जुटा सके.
राहुरी में उपचुनाव क्यों हुआ?
राहुरी विधानसभा सीट पर यह उपचुनाव पिछले साल अक्टूबर में बीजेपी विधायक शिवाजी करदिले के निधन के बाद जरूरी हुआ था. इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय रहा, जिसमें बीजेपी, एनसीपी (एसपी) और वंचित बहुजन अघाड़ी के उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन बीजेपी ने साफ बहुमत के साथ जीत दर्ज की.
अन्य राज्यों में भी उपचुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में भी उपचुनाव हुए. कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी ने गुजरात, नागालैंड, त्रिपुरा और महाराष्ट्र की कुल चार सीटों पर कब्जा जमाया. ये उपचुनाव अलग‑अलग राज्यों में मौजूदा विधायकों के निधन के कारण कराए गए थे.
किन‑किन सीटों पर हुए उपचुनाव
इन उपचुनावों में कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी, नागालैंड की कोरिडांग, त्रिपुरा की धर्मनगर और गुजरात की उमरेठ सीट शामिल थीं. गोवा की पोंडा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था.
ये भी पढ़ें-
BMC मेयर का चुनाव निर्विरोध नहीं होगा? उद्धव ठाकरे की शिवसेना उतार सकती है अपना उम्मीदवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं