विज्ञापन

पूछताछ के दौरान रोने लगते थे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, कहते थे- आपने मुझे अपराधी बना दिया

पूर्व NCB अधिकारी और SIT प्रमुख रहे संजय कुमार सिंह ने अपनी किताब Code of Honour में दावा किया है कि कॉरडेलिया क्रूज ड्रग्स मामले की पूछताछ के दौरान आर्यन खान कई बार भावुक होकर रो पड़े थे। किताब में जांच और मीडिया कवरेज के दबाव का भी जिक्र किया गया है.

पूछताछ के दौरान रोने लगते थे शाहरुख खान के बेटे आर्यन, कहते थे- आपने मुझे अपराधी बना दिया
पूर्व NCB अधिकारी की किताब से फिर चर्चा में आया आर्यन खान ड्रग्स केस
अल्टर्ड बाय NDTV
  • आर्यन खान पूछताछ में कई बार रोए, पूर्व SIT चीफ की किताब में बड़ा खुलासा
  • Code of Honour में कॉरडेलिया केस के अंदर की कहानी
  • पूर्व SIT प्रमुख ने किताब में साझा किए पूछताछ के अनुभव
मुंबई:

कॉरडेलिया क्रूज ड्रग्स मामले की जांच से जुड़े पूर्व NCB अधिकारी और SIT प्रमुख रहे संजय कुमार सिंह की नई किताब कोड ऑफ ऑनर (Code of Honour) में आर्यन खान के मामले को लेकर कई दावे किए गए हैं. किताब के अनुसार पूछताछ के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भावनात्मक दबाव में कई बार रो पड़े थे. लेखक का दावा है कि मामले की जांच और व्यापक मीडिया कवरेज का उन पर गहरा मनोवैज्ञानिक असर पड़ा था. किताब में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का हिस्सा बताने की कोशिश की गई.

'पूछताछ के दौरान भयानक तनाव में थे आर्यन'

कॉरडेलिया क्रूज ड्रग्स मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) का नेतृत्व कर चुके रिटायरर्ड IPS अधिकारी संजय कुमार सिंह ने अपनी पुस्तक कोड ऑफ ऑनर में आर्यन खान से जुड़ी पूछताछ की यादों को साझा किया है. किताब में आर्यन खान के नाम का जिक्र 'एक बड़े सेलिब्रिटी के बेटे' के रूप में किया गया है. लेखक उनके बारे में लिखा है कि पूछताछ के दौरान आर्यन खान बुरी तरह से मानसिक और भावनात्मक तनाव से गुजर रहे थे.

'सर आपने मुझे इंटरनेशनल ड्रग तस्कर बना दिया…'

संजय कुमार सिंह ने पुस्तक में एक बातचीत का उल्लेख करते हुए लिखा है कि आर्यन खान ने उनसे कहा था ‘सर, आपने मुझे एक इंटरनेशनल ड्रग तस्कर बना दिया, आपने मुझे ड्रग फाइनेंसर बना दिया, क्या यह सही है? NCB को तो मेरे पास कोई ड्रग्स भी नहीं मिली थी.' किताब में बताया गया गया है कि इस पूरे मामले के दौरान आर्यन लगातार मानसिक दबाव महसूस कर रहे थे.

पुस्तक के अनुसार जांच के साथ-साथ इस मामले की मीडिया कवरेज ने भी आर्यन खान पर काफी प्रभावित किया था.

संजय कुमार सिंह ने लिखा है कि पूछताछ और सार्वजनिक चर्चा के कारण उन पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ता गया. किताब में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ स्तर पर उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी साजिश से जोड़कर पेश करने की कोशिश की गई. आर्यन खान का नाम 2021 में सामने आए चर्चित कॉरडेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में सामने आया था, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा. अब पूर्व SIT प्रमुख की किताब में किए गए दावों ने एक बार फिर उस पूरे मामले को हवा दे दी है.

यह भी पढ़ें : आर्यन खान ड्रग्स केस : जांच में एनसीबी के अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल, 10 प्वाइंट में जानें सब कुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aryan Khan, Sanjay Kumar Singh, Aryan Khan Drug Case, Cordelia Cruise Drug Case, NCB Officer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com