दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक व्यक्ति और उसकी मां के बीच झगड़े के दौरान कथित तौर पर इमारत की तीसरी मंजिल से फेंका गया भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर 30 साल के एक व्यक्ति के सिर पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे तालाब वाला पार्क इलाके में हुई, जब साहिल इमारत के बाहर खड़ा था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीसरी मंजिल की बालकनी से अचानक सिलेंडर गिरा और साहिल के सिर पर जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे पहले पास के एक अस्पताल ले गए और बाद में दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
VIDEO | Delhi: Man dies after LPG cylinder thrown from third floor hits him in Southwest Bindapur. A 30-year-old man died after a filled LPG cylinder allegedly thrown from the third floor of a building hit him on the head during a quarrel between a man and his mother in southwest Delhi's Bindapur area, police sources said on Saturday. The incident took place around 6.30 pm on Friday in the Talab Wala Park area, when the victim, Sahil, was standing outside the building. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2026
पुलिस ने घटना के सिलसिले में इमारत मालिक के भतीजे शिवम शर्मा को हिरासत में लिया है. आरोप है कि शर्मा ने अपनी मां के साथ बहस के दौरान बालकनी से सिलेंडर फेंका था. पड़ोसियों ने दावा किया कि शर्मा अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करता था, जिसकी शिकायत इमारत के मालिक से भी की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम शर्मा और उसकी मां के बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर सिलेंडर नीचे फेंक दिया.

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सिलेंडर जानबूझकर फेंका गया या झगड़े के दौरान गलती से गिर गया. साहिल अपनी पत्नी और एक साल के बेटे के साथ इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार के रूप में रहता था.
इसे भी पढ़ें: यमुना में प्लास्टिक फेंकने से रोका तो मारने के लिए दौड़ा...Video देख लोग दिल्ली पुलिस से कर रहे एक्शन की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं