विज्ञापन

गुरुग्राम में 455 करोड़ से बनेगा सिक्स लेन एलिवेटेड रोड, दिल्ली, हरियाणा और जयपुर तक शानदार कनेक्टिविटी

नया एलिवेडेट रोड बनने से लोगों को पुरानी और खराब सड़क से निजात मिलेगी. इस रास्ते से हर दिन 90 हजार से ज्यादा वाहन होकर गुजरते हैं. यह रास्ता फिलहाल बहुत ज्यादा खराब है. सड़क पर धूल उड़ने से राहगीरों और वाहन चालकों दोनों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है.

गुरुग्राम में 455 करोड़ से बनेगा सिक्स लेन एलिवेटेड रोड, दिल्ली, हरियाणा और जयपुर तक शानदार कनेक्टिविटी
गुरुग्राम में बनेगा नया एविवेटेड रोड
AI ग्राफिक इमेज

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नया एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है. हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी. इसके बनने से ट्रैफिक का दबाव बहुत हद तक कम हो जाएगा.दोनों चौक के बीच 2.2 किलोमीटर की दूरी है. लेकिन जाम की वजह से कई बार दूरी तय करने में घंटे लग जाते हैं.

एलिवेटेड रोड बनाने में कितना खर्च?

455.22 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का रोड बनाया जाएगा. इसे बनाने की जिम्मेदारी NHAI के पास है. इसमें आने वाला खर्च गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, जीएमडीए उठाएगा. GMDA अब तक इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण और बिजली,पानी समेत अन्य जरूरी सेवाओं के लिए करीब 116.55 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. 

2.2 किलोमीटर जाने में लगता है कितना समय?

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक की दूरी सिर्फ 2.24 किलोमीटर है. लेकिन इस सड़क पर हर समय भारी ट्रैफिक रहता है. पीक आवर्स में इतना सा समय तय करने में कई बार एक से डेढ़ घंटा लग जाता है. दरअसल इस सड़क पर रई जगहों पर कट हैं, जिसकी वजह से एक तरफ से दूसरी तरफ आते-जाते रहते हैं, जिसकी वजह से भारी जाम लग जाता है. एलिवेटेड रोड बनने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी.

एलिवेटेड रोड बनने से किसे होगा फायदा

2.24 किमी, लंबे इस सिक्स लेन एलिवेटेड रोड से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद के लोगों को फायदा होगा. द्वारका एक्प्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे और झज्जर के बीच आवाजाही बहुत ही सुगम और आसान हो जाएगी. साथ ही केएमपी (KMP) एक्सप्रेसवे के बीच आने-जाने वालों को भी इस एलिवेटेड रोड के बनने से बहुत राहत मिलेगी. इन जगहों पर आने-जाने वाले वाहन बिना ट्रैफिक में फंसे कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

90 हजार वाहनों को मिलेगी फर्राटेदार सड़क

नया एलिवेडेट रोड बनने से लोगों को पुरानी और खराब सड़क से निजात मिलेगी. इस रास्ते से हर दिन 90 हजार वाहन होकर गुजरते हैं. यह रास्ता फिलहाल बहुत ज्यादा खराब है. सड़क पर धूल उड़ने से राहगीरों और वाहन चालकों दोनों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है. सड़क के एक तरफ सेक्टर 10ए और खांडसा गांव है और दूसरी तरफ सरस्वती एनक्लेव और सेक्टर 37 इंडस्ट्रियल एरिया और मोहम्मदपुर झाड़सा गांव है. इंडस्ट्रियल एरिया होने की वजह से विदेश से भी लोग यहां आते हैं. सड़क खराब होने से शहर का नाम खराब होता है. 

कम होगा ट्रैफिक का दबाव

यहां पर छह लेन एलिवेटेड रोड बनने से आसपास के गांवों के लोगों को शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी. उनको सड़क पर उड़ने वाली धूल-धक्कड़ से भी राहत मिल जाएगी. यह रास्ता  गुरुग्राम-पटौदी रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-जयपुर हाईवे से कनेक्ट करेगा. यह प्रोजेक्ट पिछले पांच साल से अटका हुआ था. लंबे समय से सड़क का डिजाइन तैयार किया जा रहा था लेकिन अलग-अलग वजहों से इसके बनने का रास्ता साफ नहीं हो पाया. पहले यहां पर सादा सड़क बनाई जानी थी. लेकिन ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए यहां पर एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया गया.

ये भी पढ़ें-डेढ़ घंटे में चित्रकूट से प्रयागराज, 2 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा ये 4 लेन हाईवे, मानिकपुर-रीवा, सिंगरौली तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Elevated Corridor, Elevated Road, Gurugram Infrastructure, Delhi Jaipur Highway, Road Construction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com