शाहरुख खान के बेटे और बॉलीवुड में एक शानदार शुरुआत कर चुके यंग डायरेक्टर आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आर्यन की पूकी साइड देखकर आपको भी उनपर प्यार आ जाएगा. यूं तो आर्यन बड़े ही टफ एक्सप्रेशन देते हैं और उनकी स्माइल ढूंढे नहीं मिलती लेकिन जब गार्ड ने सेल्फी के लिए पूछा तो आर्यन पिघल गए. फिर क्या हुआ ये आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं.
सेल्फी के लिए बोला गार्ड तो आर्यन खान ने क्या किया?
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि आर्यन गाड़ी में बैठने से पहले किसी को अपने पास आने का इशारा कर रहे थे. इतने में यूनिफॉर्म पहने एक गार्ड आगे आता है और आर्यन के साथ सेल्फी लेता है. असल में वह गार्ड आर्यन के साथ सेल्फी के लिए कह रहा था. लेकिन आर्यन आगे बढ़ चुके थे. जैसे ही उनका ध्यान इस बात पर गया वे तुरंत रुके और सिक्योरिटी स्टाफ को अपने पास बुलाया. दोनों ने बड़े ही स्टाइल से साथ में पोज किया और सेल्फी ली. इसके बाद आर्यन गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए.
आर्यन खान के फैन हुए नेटिजन्स
सोशल मीडिया पर आर्यन के इस स्वीट जेस्चर की काफी तारीफ हो रही है. एक ने लिखा, वह बहुत ही दयालु हैं और इसका क्रेडिट शाहरुख खान को जाता है. एक ने लिखा, हैंडसम और काइंड. एक ने कमेंट किया, आर्यन भाई वी लव यू. आर्यन ने यूं तो एक सेल्फी ही ली ये सेलेब के लिए बहुत ही आम सी बात है लेकिन इसने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक अलग ही माहौल सेट कर दिया है.
आर्यन खान का हिट डेब्यू
आर्यन खान ने साल 2025 में फिल्म 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ बतौर डायरेक्टर अपने सफर की शुरुआत की. इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में थे. इनके अलवा बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल, इमरान हाशमी का जबरदस्त कैमियो जैसे इस फिल्म में तमाम मसाले थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं