विज्ञापन

इंदौर में ढही जर्जर इमारत: 4 महिलाओं की मौत से मातम; मलबे में दबकर 5 गंभीर घायल

इंदौर में जर्जर मकान गिराने के दौरान वह अचानक ढह गया. हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 4 घायलों को एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है.

इंदौर में ढही जर्जर इमारत: 4 महिलाओं की मौत से मातम; मलबे में दबकर 5 गंभीर घायल
इंदौर में गिराने के दौरान अचानक ढह गया जर्जर मकान.

मध्‍य प्रदेश के इंदौर जिले में एक जर्जर इमारत ढह गई. हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबकर पांच लोग घायल हो गए. मकान जर्जर था, जिसे तोड़ने का काम चल रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया और अचानक पूरी इमारत भरभराकर गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. 

इंदौर की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हुआ हादसा.

इंदौर की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हुआ हादसा.

जानकारी के अनुसार हादसा इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है. जहां बर्षों पुराने जर्जर हो चुके मकान को तोड़ने का काम चल रहा था. इस दौरान अचानक मकान ढह गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में तब गए. इससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में अब तक कुल चार मौतें हो चुकी हैं.  

मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालते लोग.

मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालते लोग.

चार घायलों को एमवाय रेफर किया  

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनमें से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही विधायक और राज्य सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर अस्पताल पहुंचे. उन्‍होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों को बेहर इलाज करने के निर्देश दिए.

सत्य निकेतन हादसे में PG मालिक पर FIR दर्ज, CM रेखा गुप्ता ने दिए मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश; पांच की मौत

गाज‍ियाबाद में हार्डवेयर की तीन मंज‍िला दुकान ढही, मलबे में फंसे तीन लोगों को बचाया गया, एक की हालत गंभीर

ये वीडियो भी देखें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Breaking News In Hindi, Indore News, Indore Crime News, MP News, MP Crime News Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com