विज्ञापन

गाज‍ियाबाद में हार्डवेयर की तीन मंज‍िला दुकान ढही, मलबे में फंसे तीन लोगों को बचाया गया, एक की हालत गंभीर

गाज‍ियाबाद के लोनी में सोमवार की देर शाम तीन मंज‍िला हार्डवेयर की दुकान की छत गिर गई.

गाज‍ियाबाद में हार्डवेयर की तीन मंज‍िला दुकान ढही, मलबे में फंसे तीन लोगों को बचाया गया, एक की हालत गंभीर
  • लोनी के गुलाब वाटिका बाजार में सोमवार देर शाम हुई घटना
  • बि‍ल्‍ड‍िंग में मौजूद थे छह लोग, तीन मलबे में फंस गए थे
  • तीनों का रेस्‍क्‍यू क‍िया गया, एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है

गाज‍ियाबाद के लोनी में सोमवार की देर शाम तीन मंज‍िला हार्डवेयर की दुकान की छत गिर गई. हादसे के वक्‍त ब‍िल्‍ड‍िंग में छह लोग मौजूद थे, ज‍िनमें से तीन लोग मलबे में फंस गए थे. पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारियों ने दो लोगों को पहले ही बाहर निकाल लिया था] जिन्हें मामूली चोटें आई थीं. वहीं, एक व्यक्ति मलबे में गहराई तक फंसा हुआ था. जेसीबी का इस्तेमाल करके मलबा और सामान हटाया गया और दोनों तरफ से दीवारें तोड़ी गईं, करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस व्यक्ति को बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया.

सीएफओ राहुल कुमार ने बताया, 10 अगस्त 2026 को ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन को सूचना मिली कि लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन के इलाके में मौजूद 'पारस हार्डवेयर एंड सैनिटरी शॉप' की छत गिर गई है और मलबे के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं. लोनी वॉटर पुलिस स्टेशन पर स्टैंडबाय ड्यूटी पर तैनात एक फायर टेंडर को तुरंत घटना स्थल के लिए भेजा गया. साथ ही, ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन से एक दूसरी गाड़ी और वैशाली फायर स्टेशन से एक डिज़ास्टर रेस्क्यू वैन भी भेजी गई.

तीन लोग मलबे में फंसे थे, एक बुरी तरह घायल

वहां पहुंचने पर देखा गया कि तीन मंज‍िला इमारत की मेजानाइन और पहली मंज़िल की छतें गिर गई थीं. इमारत में छह लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोग फंस गए थे. पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारियों ने दो लोगों को पहले ही बाहर निकाल लिया था, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं और उन्हें इलाज के लिए भेज दिया था. उन्‍होंने बताया क‍ि एक व्यक्ति मलबे में गहराई तक फंसा हुआ था. जेसीबी की मदद से मलबा और सामान हटाया गया. इसके बाद दोनों तरफ से दीवारें तोड़ी गईं. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया.

जांच के बाद बंद कराई गई दुकान 

सीएफओ ने बताया क‍ि एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और 'टाइप-2 लाइफ डिटेक्टर' और डॉग स्क्वाड की मदद से जगह की अच्छी तरह से जांच की. इसके बाद दुकान को सुरक्षित करके बंद कर दिया गया. घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल भेज दिया गया.


यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Roof Collapse, Delhi NCR NEWS, Uttar Pradesh, Ghaziabad Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com