- दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए.
- इस भूकंप के झटकों के बाद फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है.
- भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने लगे.
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए. 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र सतह से 13 किलोमीटर नीचे था. हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की सूचना नहीं है. भूकंप के झटकों के बाद लोग सोशल मीडिया पर भी अपने अनुभव साझा करते नजर आए.
EQ of M: 4.9, On: 06/10/2026 22:23:13 IST, Lat: 30.103 N, Long: 79.561 E, Depth: 13 Km, Location: Chamoli, Uttarakhand. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/58BGGnvY1V
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 6, 2026
जानकारी के अनुसार पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मंगलवार रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर उत्तराखंड के चमोली जिले में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई में था. झटके उत्तराखंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए.
भूकंप के झटकों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने मजेदार पोस्ट, चुटकुले और वायरल मीम्स शेयर कर भूकंप पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Earthquake in Delhi. https://t.co/4YYSWvJYay
— ‘ (@CristianoCR7_un) October 6, 2026
जानिए आखिर क्या है भूकंप के आने की वजह...
इसको समझने के लिए पहले हमें धरती की बनावट को जानना होगा. धरती की बाहरी सतह (जिसमें क्रस्ट और ऊपरी मेंटल आते हैं) बड़ी और छोटी प्लेटों से बनी हुई है. ऐसा नहीं है कि ये प्लेट स्थिर हैं. बल्कि ये बहुत धीरे इधर-उधर घूमती हैं. जब ये प्लेट एक दूसरे के सापेक्ष (आमने-सामने) में मूव करते हुए एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, तब भूकंप आता है.
ये भी पढें : राहुल गांधी और प्रियंका धरने से हटाए गए, पुलिस ने आकाशवाणी से हिरासत में लिया; 8 घंटे से चल रहा था प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं