- दिल्ली से यूपी, बिहार और एमपी के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान.
- दिवाली-छठ के लिए बिहार-यूपी जाने वाले चेक करें ट्रेन की लिस्ट.
- दिवाली-छठ पर घर जाने और वापस दिल्ली आने के लिए स्पेशल ट्रेन.
दिवाली-छठ त्योहार पर बिहार-यूपी-एमपी के लोग घर जाने के लिए उत्सुक हैं. जो लोग नौकरी करने के लिए दिल्ली-मुंबई-गुजारत-पंजाब जैसे प्रदेशों में रह रहे हैं, उन्हें घर जाने के लिए रेगुलर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे हैं, और उन गाड़ियों में टिकट खत्म हो चुके हैं. लेकिन जिन लोगों को टिकट नहीं मिल रहे हैं, उन यात्रियों के लिए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेन का ऐलान कर रही है. बिहार-यूपी-एमपी के जाने वाले लोगों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान हो चुका है. रेलवे ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में जरूरत के मुताबिक और डिमांड के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है.
त्योहार को लेकर यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश के यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों ऐलान हुआ है. उत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे ने दिल्ली से इन राज्यों के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. आपको प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट बताते हैं जिसे देख कर फटाफट टिकट बुक कर सकते हैं.
बिहार जाने वाले स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 04072/04071- नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल रोजाना ट्रेन (Daily) 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन नंबर 04096/04095- आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन रोजाना (Daily) 1 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन नंबर 04062/04061- आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रोजाना (Daily) 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन नंबर 04090/04089 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (शुक्रवार) 25 सितंबर से 21 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन नंबर 03258/03257- आनंद विहार-दानापुर स्पेशल स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक (सोमवार) 28 सितंबर से 16 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन नंबर 05220/05219- आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक (शनिवार) 26 सितंबर से 14 नवंबर तक चलेगी.
- ट्रेन नंबर 04052/04051- नई दिल्ली-हावड़ा (via पटना) स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक (शुक्रवार) 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी.
बता दें यह सारी ट्रेन उत्तर प्रदेश हो कर जानें वाली है. ऐसे में आप इन ट्रेनों का शेड्यूल देख सकते हैं. कौन सी ट्रेन आपके गन्तव्य स्टेशन तक जाने वाली है.
दिल्ली से यूपी के स्पेशल ट्रेन
दिल्ली से विशेष तौर पर यूपी के लिए विभिन्न रूटों पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.
- ट्रेन नंबर 04210/04209 वाराणसी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सप्ताहिक (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) 2 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी.
- ट्रेन नंबर 02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन रोजाना 30 नवंबर 2026 तक वाया अलीगढ़, इटावा चलायी जा रही है.
- ट्रेन नंबर 04412/04411 हज़रत निज़ामुद्दीन–झांसी मेमू स्पेशल ट्रेन 05 नवंबर से 08 नवंबर तक 3 फेरे लगाएगी.
दिल्ली से एमपी के लिए ट्रेन
मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली) से सीधी ट्रेनों के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात से एमपी होकर यूपी/बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी विशेष कोटा व ठहराव दिया गया है. पुणे-झांसी-दिल्ली रूट स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के ग्वालियर, झांसी और भोपाल रूट के लिए विशेष तौर पर ट्रेनें मंजूर की गई हैं. ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली-कटरा स्पेशल (वाया एमपी/यूपी कनेक्टिंग रूट में शुरू की गई है.
यह भी पढ़ें | दिवाली पर हजरत निजामुद्दीन से झांसी तक स्पेशल मेमू ट्रेन, फरीदाबाद-मथुरा-आगरा-ग्वालियर-दातिया तक 16 स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं