Just Room Enough Island: कल्पना कीजिए एक ऐसी जगह, जहां सिर्फ आप हों और दूसरा कोई न हो? हैलो! कल्पना करने की जरूरत नहीं है, दुनिया में एक ऐसा द्वीप अस्तित्व में है, जहां जिंदगी भी है और एक बड़ा घर भी है. हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे छोटे द्वीप 'जस्ट रूम इनफ आईलैंड' की, जिसका पूरा क्षेत्रफल महज 310 वर्गमीटर है.
ये भी पढ़ें-Himalayan Gold: हिमालय की बर्फ में बन रहा सोना, खोज में ग्रामीणों ने घर-बार छोड़ पहाड़ों में बनाया आशियाना
सिर्फ एक मकान, एक पेड़ और बीच के लिए है जगह
लगभग एक टेनिस कोर्ट के आकार वाले पृथ्वी के सबसे छोटे द्वीप पर सिर्फ एक घर और एक पेड़ मौजूद है. साल 1950 के दशक में साइजलैंड (Sizeland) परिवार ने इस द्वीप को एकांत में छुट्टियां बिताने के लिए खरीदा था, जहां उन्होंने एक घर बनाया और एक पेड़ लगाया. द्वीप साइजलैंड परिवार की निजी संपति है और उन्होंने ही इसे 'जस्ट रूम इनफ आईलैंड' नाम दिया है.
'एक गलत कदम और आप सीधे पानी में तैर रहे होंगे'
गौरतलब है यह द्वीप इतना छोटा है कि इसके बारे में वाशिंगटन पोस्ट ने एक लेख में चेतावनी देते हुए लिखा, "एक गलत कदम और आप सीधे पानी में तैर रहे होंगे" चूंकि यह द्वीप एक परिवार की निजी संपत्ति है, इसलिए यहां कोई पर्यटक भी कदम नहीं रख सकता है. इसके पीछे बड़ा कारण यह भी है कि द्वीप पर इतनी जगह ही नहीं कि यहां कोई होटल या सार्वजनिक जगह बनाई जा सके.
ये भी पढ़ें-District Cooling: सिंगापुर में बिजली से नहीं, पानी से ठंडे हो रहे घर और बिल्डिंग, 19वीं सदी की अनोखी तकनीक!
ये भी पढ़ें-भारत के किस एयरपोर्ट परिसर में है मस्जिद? जिसे अब हटाने की शुरू हुई कवायद!
आईलैंड पर पर्यटन के लिए नहीं जा सकते हैं टूरिस्ट
जस्ट रूम इनफ आईलैंड पर बने एकमात्र मकान का दीदार करने के लिए पर्यटक नाव के डेक से लाल छत वाले घर और वहां खड़े अकेले पेड़ की तस्वीरें लेना नहीं भूलते हैं, जो कि बहुत ज्यादा लोकप्रिय है. अमेरिका के अलेक्जेंड्रिया बे अथवा कनाडा के गैनानोक और रॉकपॉर्ट शहरों से सेंट लॉरेंस नदी में स्थित अनोखे द्वीप तक पहुंचने के लिए पर्यटक बोट या क्रूज़ बुक करते हैं.

Wikipedia
Photo Credit: Wikipedia
गर्मियों और शरद ऋतु में ही कर सकेंगे द्वीप का दीदार
रहस्यमयी आईलैंड को दीदार करने का सबसे सही समय गर्मियों और शरद ऋतु का होता है, क्योंकि सर्दियों में सेंट लॉरेंस नदी का पानी जम जाता है, जिससे बोट टूर पूरी तरह बंद हो जाते हैं. अगर आप आईलैंड यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की तरफ से बोट ले सकते हैं, क्योंकि यह द्वीप दोनों सीमाओं को छूता है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली से 3 गुना छोटा, आबादी केवल 17 हजार... समंदर में बसा यह देश पैसा लेकर ट्रंप का बड़ा काम करने जा रहा
ये भी पढ़ें-इस देश में है 2.6 लाख द्वीप, पीएम मोदी भी यहां जा चुके हैं
साइजलैंड परिवार की निजी संपत्ति है नन्हा आईलैंड
जस्ट रूम इनफ आइलैंड' का पुराना नाम हब आइलैंड (Hub Island) है. अमेरिका और कनाडा को अलग करने वाली सेंट लॉरेंस नदी में उभरे इस छोटे से द्वीप को साल 1950 के दशक में साइजलैंड परिवार ने शांति और एकांत में छुट्टियां बिताने के लिए खरीदा था. 315 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला द्वीप साइजलैंड परिवार की निजी संपत्ति है.
साल 1992 में आईलैंड को मिला आधिकारिक खिताब
साइजलैंड परिवार ने ही पुराने हब आईलैंड का नामकरण जस्ट रूम इनफ आईलैंड किया है. शुरुआत में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया का सबसे छोटा बसा हुआ द्वीप इंग्लैंड के पास स्थित 'बिशप रॉक' (Bishop Rock) था, लेकिन आकार में यह द्वीप बिशप रॉक से आधा था, जिसके चलते साल 1992 में आधिकारिक तौर पर जस्ट रूम इनफ आईलैंड को दुनिया के सबसे छोटे बसे हुए द्वीप का खिताब मिल गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं