विज्ञापन

चकित कर देगा व्हेल का ये अंदाज! समंदर की गहराई में दिखी ममता की अनोखी तस्वीर, देखें VIDEO

क्या आपने कभी सोचा है कि समंदर की लहरों के बीच रहने वाली विशालकाय व्हेल अपने नन्हे मुन्ने को दूध कैसे पिलाती होगी? एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मां की ममता और कुदरत की बेमिसाल इंजीनियरिंग देख लोग दंग हैं.

चकित कर देगा व्हेल का ये अंदाज! समंदर की गहराई में दिखी ममता की अनोखी तस्वीर, देखें VIDEO
नीली व्हेल ने पानी के अंदर बच्चे को पिलाया दूध, तरीका देख फटी रह जाएंगी आंखें!
Image source: Instagram/@afshineemrani

Whale Feeding Milk To Baby Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब चीजें दिखती हैं, लेकिन इस बार मामला जरा हटके और 'कलेजा ठंडा' करने वाला है. इंस्टाग्राम पर डॉ. अफशीन एमरानी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इसमें दुनिया का सबसे भारी-भरकम जीव, यानी ब्लू व्हेल, समंदर की गहराइयों में अपने बच्चे को फीड कराती नजर आ रही है. यह वीडियो सिर्फ ममता की कहानी नहीं, बल्कि विज्ञान का एक अनोखा अजूबा भी है.

टूथपेस्ट जैसा गाढ़ा दूध और अनोखा अंदाज (The secret of Whale's super-thick milk)

अब आप सोच रहे होंगे कि पानी के अंदर दूध घुलता क्यों नहीं? तो, यहीं तो सारा पेच है. व्हेल का दूध हमारे घरों में आने वाले दूध की तरह पतला नहीं होता, बल्कि यह किसी गाढ़े दही या टूथपेस्ट जैसा होता है. इसमें इंसान के दूध के मुकाबले करीब 15 गुना ज्यादा फैट होता है. यही वजह है कि यह खारे पानी में बिखरने के बजाय सीधे बच्चे के पेट में जाता है. जानकार तो इसे 'लिक्विड गोल्ड' यानी बहता हुआ सोना भी कहते हैं.

कुदरत का 'प्रेशर पंप' और बच्चे की रफ्तार (How baby whale gains 90 kg weight daily)

इस दूध की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि, इसे पीकर व्हेल का बच्चा हर दिन करीब 90 किलो वजन बढ़ा लेता है. मादा व्हेल के शरीर में खास स्लिट्स (स्तन छिद्र) होते हैं. बच्चा अपनी जीभ को एक नली की तरह मोड़ता है और मां अपनी मांसपेशियों के दबाव से दूध की धार सीधे उसके मुंह में 'स्प्रे' कर देती है. एक बार में यह दावत महज 23 सेकंड चलती है, लेकिन इतनी देर में ही बच्चा समंदर का 'सुल्तान' बनने की खुराक पा लेता है.

ये भी पढ़ें:-गजब है भाई! इंटरनेट पर वायरल हुआ 'स्ट्रीट लाइट चैलेंज', लोग फंस रहे हैं और पुलिस निकाल रही है

कुदरत ने हर जीव के लिए सर्वाइवल का कितना सटीक इंतजाम किया है, यह वीडियो उसी की जीती-जागती मिसाल है. समंदर की उथल-पुथल के बीच ममता का यह शांत और वैज्ञानिक मंजर वाकई रूह को सुकून देने वाला है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Whale Feeding Milk To Baby, Blue Whale Viral Video, Nature Engineering Whale Milk, How Whales Feed Milk To Their Babies, Amazing Nature Facts In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com