विज्ञापन

दुनिया की सबसे खतरनाक दुकान! यहां सामान लेने के लिए जेब में पैसे नहीं...जिगरा होना चाहिए

World most dangerous shop: क्या आपने कभी सोचा है कि पहाड़ की चढ़ाई के बीच अगर पानी खत्म हो जाए, तो आप क्या करेंगे? चीन में एक ऐसी दुकान है, जो जमीन से 393 फीट ऊपर हवा में लटकी है. यहां सामान खरीदना किसी एडवेंचर से कम नहीं है.

दुनिया की सबसे खतरनाक दुकान! यहां सामान लेने के लिए जेब में पैसे नहीं...जिगरा होना चाहिए
393 फीट ऊपर हवा में लटकी ये अनोखी दुकान.

Most Inconvenient Convenience Store: सोशल मीडिया पर आजकल चीन की एक ऐसी दुकान की चर्चा जोरों पर है, जिसे देखकर अच्छे अच्छे खतरों के खिलाड़ियों के पसीने छूट जाएं. यह कोई सिंपल सी किराना दुकान नहीं है, बल्कि चीन के हुनान प्रांत के शिनियुझाई नेशनल जियोलॉजिकल पार्क में जमीन से 393 फीट ऊपर एक बिल्कुल सीधी चट्टान पर लटकी हुई लकड़ी का छोटा सा केबिन है.

दुनिया की सबसे खतरनाक दुकान (Shiniuzhai National Geological Park store)

लकड़ी से बना यह छोटा सा केबिन महज 2 वर्ग मीटर का है. इसे दुनिया की सबसे असुविधाजनक दुकान माना जाता है. यहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि इसके लिए आपको प्रोफेशनल ट्रेकिंग गियर और लोहे की रस्सियों के सहारे उस खड़ी चट्टान पर चढ़ना पड़ता है. हैरानी की बात ये है कि यहां तक पहुंचने में ही करीब डेढ़ घंटे का समय लग जाता है.

पानी पीने पर भी है सख्त पाबंदी (China most inconvenient convenience store)

इस दुकान की सबसे हैरान करने वाली बात यहां काम करने वाले स्टाफ का जज्बा है, क्योंकि यह दुकान हवा में लटकी है, इसलिए यहां टॉयलेट की कोई सुविधा नहीं है. वहां काम करने वाले लोग ड्यूटी के दौरान पानी पीने से भी परहेज करते हैं, ताकि उन्हें बार बार नीचे उतरने की मुसीबत न झेलनी पड़े. सोचिए अपनी प्यास मारकर दूसरों की प्यास बुझाने का यह संघर्ष वाकई में काबिले तारीफ है. वे रोज सुबह भारी वजन उठाकर इस सीधी चट्टान पर चढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें:-घास काटने वाला चलाता है Audi और कमाता है लाखों! अमेरिका के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दी खलबली

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 12,000 में मनाली से वर्क फ्रॉम होम, कपल के इस बजट वीडियो ने सोशल मीडिया के उड़ाए होश

दाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप (394 feet high cliffside shop china)

इतनी मुश्किलों के बाद भी यहां सामान के दाम बहुत ही नॉर्मल हैं. आमतौर पर टूरिस्ट प्लेस पर चीजें महंगी होती हैं, लेकिन यहां पानी की एक बोतल आपको सिर्फ 2 RMB यानी लगभग 28 रुपये में मिल जाएगी. अगर स्टाफ मौजूद न हो, तो आप क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. यह जगह हमें सिखाती है कि मेहनत और ईमानदारी के आगे पहाड़ जैसी चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं.

ये भी पढ़ें:-बोटिंग के दौरान बच्चे ने मां के हाथ से छीना iPhone और पानी में फेंका, VIDEO में देखें रिएक्शन

ये भी पढ़ें:-VIDEO: धरती पर स्वर्ग का रास्ता! चीन के इस विशाल 'दरवाजे' को देख ठहर जाती हैं सांसें, आपने देखा क्या?

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shop, China, Store, Amazing Facts, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com