विज्ञापन

सावन सोमवार व्रत में क्या खा सकते हैं?

अगर आपके भी दिमाग में यही सवाल है कि सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए? तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें और नीचे बताई गईं इन चीजों का सेवन कर शरीर में एनर्जी बनाए रखें.

सावन सोमवार व्रत में क्या खा सकते हैं?
सोमवार व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए?

आज सावन का पहला सोमवार है. आज के दिन कई भक्त व्रत रखकर शिव की आराधना करते हैं. मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हालांकि, व्रत रखने का मतलब सिर्फ भूखा रहना नहीं होता. अगर सही तरीके से फलाहार किया जाए, तो शरीर में कमजोरी भी नहीं आती और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है.

कई लोग यह समझ नहीं पाते कि सावन के पहले सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए. ऐसे में अगर आप भी सावन के पहले सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं, तो जानिए व्रत के दौरान कौन-सी चीजें खाना फायदेमंद माना जाता है.

सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं?

ताजे फल जरूर खाएं

व्रत के दौरान मौसमी और ताजे फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है. आप केला, सेब, अनार, नाशपाती या मौसमी जैसे फल खा सकते हैं. इनमें मौजूद विटामिन और फाइबर शरीर को ताकत देने के साथ-साथ पेट भी भरा रखते हैं.

साबूदाना और कुट्टू का सेवन करें

सावन के व्रत में साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाना वड़ा या साबूदाना खीर काफी पसंद की जाती है. इसके अलावा कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की रोटी, पूरी या चीला भी फलाहार में शामिल किया जा सकता है, ये पेट भरने के साथ शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देते हैं.

सूखे मेवे और मखाना खाएं

बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और मखाना व्रत के लिए अच्छे विकल्प हैं. मखाने को हल्के घी में भूनकर खाया जा सकता है. सूखे मेवे शरीर को हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्व देते हैं, जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती.

सेंधा नमक का ही करें इस्तेमाल

व्रत के दौरान साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है. फलाहार में बनने वाली सभी चीजों में सेंधा नमक ही डालें.

भरपूर पानी और नारियल पानी पिएं

व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए. इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. चाहें तो नारियल पानी या  नींबू पानी भी ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: जापानी बंदे का बिरयानी प्रेम, जानिए कैसे एक जापानी शेफ ने बनाई दुनिया की बेस्ट बिरयानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Somvar Fast, Somvar Ke Din Kya Karen, Vrat Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com