- छत्तीसगढ़ कैडर 2004 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित कटारिया बड़े विवाद में घिर गए हैं.
- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन पर विशेषाधिकार हनन का गंभीर आरोप लगाया है.
- अमित कटारिया देश के सबसे अमीर आईएएस अफसर हैं, उन्होंने ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की थी.
आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग, यूपीएससी में ऑल इंडिया 18वीं रैंक और देश के सबसे अमीर नौकरशाहों में गिनती... अपनी अनूठी प्रोफाइल और 1 रुपए की सैलरी को लेकर चर्चा में रहने वाले 2004 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित कटारिया अब एक बड़े विवाद में घिर गए हैं. छत्तीसगढ़ कैडर के इस दबंग अफसर के खिलाफ रायपुर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन की लिखित शिकायत भेजी है. आइए, जानते हैं कौन हैं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया और क्या है पूरा विवाद?
आईएएस का रईस घराने से नाता
हरियाणा के गुरुग्राम के एक बेहद समृद्ध कारोबारी परिवार में 15 अक्टूबर 1979 को जन्मे अमित कटारिया के परिवार का दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है. करोड़ों के पारिवारिक बिजनेस को संभालने के बजाय उन्होंने देश सेवा का रास्ता चुना. अमित कटारिया ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटैक की डिग्री हासिल की.

ias amit kataria profile iit delhi upsc rank 18 Chhattisgarh cadre.
यूपीएससी में 18वीं रैंक, पत्नी अस्मिता पायलट
छत्तीसगढ़ कैडर का ये आईएएस वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उन चुनिंदा अफसरों में शामिल है, जो अपने बेहतरीन प्रशासनिक कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. उन्होंने अपनी सादगी और पारदर्शी कार्यशैली से देश में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी पत्नी अस्मिता हांडा पेशे से एक कमर्शियल पायलट हैं.

Amit Kataria IAS biography
सांसद ने क्या आरोप लगाए? "जो करना है कर लो".
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और अमर्यादित रवैये का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. लोकसभा सचिवालय को भेजी गई विशेषाधिकार हनन की शिकायत के अनुसार, आईएएस अमित कटारिया ने सांसद द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों, पत्रों और बार-बार भेजे गए स्मरण पत्रों का महीनों तक कोई जवाब नहीं दिया.
1 रुपए की सैलरी और 'सबसे अमीर आईएएस' की पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएएस अमित कटारिया की कुल संपत्ति ₹8.90 करोड़ के आसपास है, जो मुख्य रूप से उनके पारिवारिक रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी है. इसी वजह से वे देश के सबसे अमीर सेवारत आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं. उनके करियर की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने शुरुआती कार्यकाल में महज 1 रुपए महीने की सैलरी पर काम किया था.
ससुराल में मिला बहन जैसा मान: रिटायरमेंट पर झज्जर की 'बहू' IPS राजश्री सिंह हुईं भावुक
अब तक ऐसा रहा आईएएस अमित कटारिया का करियर ग्राफ
- 2003: यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की.
- 2004: छत्तीसगढ़ कैडर में बतौर IAS शामिल हुए और कई जिलों में प्रशासनिक पद संभाले.
- बस्तर कलेक्टर: नक्सल प्रभावित रहे बस्तर जिला कलेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल काफी चर्चा में रहा.
- केंद्र में डेप्युटेशन: करीब 7 साल तक केंद्र सरकार में सेवाएं दीं. वे भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर करीब 3 वर्ष 4 महीने तक कार्यरत रहे.
- दिसंबर 2024: केंद्र से वापसी के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई.
IAS नागार्जुन गौड़ा: उफनती नदी किनारे रातभर डटे रहे, 10 घंटे में बचाई 4 युवकों की जान, देखें VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं