विज्ञापन

इस देश में है 2.6 लाख द्वीप, पीएम मोदी भी यहां जा चुके हैं

क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा द्वीपों वाला देश कौन सा है? अगर आप जवाब के तौर पर इंडोनेशिया, फिलीपींस या मालदीव सोच रहे हैं, तो ये गलत जवाब है.

इस देश में है 2.6 लाख द्वीप, पीएम मोदी भी यहां जा चुके हैं

Country has 260000 islands: क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा द्वीपों वाला देश कौन सा है? अगर आप जवाब के तौर पर इंडोनेशिया, फिलीपींस या मालदीव सोच रहे हैं, तो ये गलत जवाब है. दुनिया में सबसे अधिक द्वीप वाला देश एशिया में नहीं है. इस देश में हाल ही में पीएम मोदी भी गए थे. 

सबसे अधिक द्वीप वाला देश 

ये देश है स्वीडन. इसके पास करीब 2.67 लाख द्वीप हैं. अक्‍सर स्वीडन का नाम सुनते ही लोगों के मन में सुंदर वादियों, बर्फ, जंगल की तस्वीर उभरती है, लेकिन यह देश अपने विशाल द्वीप नेटवर्क के लिए भी दुनिया भर में जाना जाता है.

आंकड़ों के अनुसार, स्वीडन में लगभग 267,570 द्वीप हैं. हालांकि इनमें से बहुत कम द्वीप ऐसे हैं, जिन पर लोग रहते हैं. माना जाता है कि केवल 1,000 के आसपास द्वीप ही स्थायी रूप से आबाद हैं. 

Do You Know: कैसे आपका पैन कार्ड का नंबर बनता है, हर डिजिट का होता है खास मतलब

कैसे बने इतने सारे द्वीप 

वैज्ञानिकों का मानना है कि हजारों साल पहले यहां का इलाका मोटी बर्फीली ग्लेशियरों से ढका हुआ था. जब हिमयुग समाप्त हुआ और ग्लेशियर पिघलने लगे, तब जमीन के कई हिस्से टूटकर समुद्र और झीलों में अलग-अलग द्वीपों के रूप में बदल गए. इसी प्रक्रिया ने स्वीडन के समुद्री तट को हजारों छोटे-बड़े द्वीपों में बदल दिया. 

सबसे प्रसिद्ध द्वीप

स्वीडन का सबसे प्रसिद्ध द्वीप समूह स्टॉकहोम आर्किपेलागो है. राजधानी स्टॉकहोम के पास स्थित इस क्षेत्र में अकेले 24,000 से अधिक द्वीप, चट्टानी टापू और छोटे भूभाग मौजूद हैं. यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं. कई द्वीपों तक केवल नाव के जरिए पहुंचा जा सकता है. 

अन्‍य देशों में द्वीप 

स्वीडन के अलावा नॉर्वे के पास करीब 2.39 लाख द्वीप, फिनलैंड के पास लगभग 1.79 लाख और कनाडा के पास 52 हजार से अधिक द्वीप बताए जाते हैं. वहीं इंडोनेशिया को दुनिया का सबसे बड़ा आइलैंड कंट्री माना जाता है, क्योंकि वहां 17 हजार से ज्यादा द्वीप हैं और बड़ी आबादी उन्हीं पर रहती है. 

चांद से क्‍या छिपाकर घर ले आए थे Neil Armstrong, मौत के बाद हुआ था खुलासा

भारत में द्वीप 

भारत में लगभग 1,382 द्वीप मौजूद हैं. अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप भारत के सबसे प्रसिद्ध द्वीप समूह हैं. अंडमान में स्थित बैरन आइलैंड भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखीय द्वीप भी है. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Islands Record, Country Has Most Islands, Sweden, Islands In Sweden, Sweden Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com